बस्ती के पैकोलिया क्षेत्र से एकत्र गोवंशीय पशुओं को दुबौलिया थाना क्षेत्र में रमना तौफीर स्थित गौशाला में छोड़ने पहुंची पुलिस को लोगों के जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा। चार घंटे चली बातचीत के दौरान चार पशुओं की मौत भी हो गई। जिसके बाद हंगामे के हालात बनते देख पैकोलिया पुलिस को वापस लौटना पड़ा।
करीब तीन सौ संख्या में ग्रामीण ने पशुओं को उतारने का विरोध किया। दलील दिए कि जिले की सबसे बड़ी गौशाला में बाउंड्री वॉल की उचित व्यवस्था नहीं है। इससे गोवंश पशुओं से फसल को काफी नुकसान हो रहा है।
विरोध की सूचना पर दुबौलिया थाने से फोर्स मौके पर पहुंच गई। कई घंटे बातचीत के बाद बात नहीं बन सकी। ट्रक पर लदे चार पशुओं की मौत हो चुकी थी। इन्हे उतार कर दफन कराया गया। बाकी पशु लेकर पैकोलिया पुलिस लौट गई।