फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में शराब तस्कर गिरफ्तार, साथी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में शराब तस्कर गिरफ्तार, साथी फरार
विज्ञापन

गोरखपुर। सीयर मोड़ के पास गगहा पुलिस और शराब तस्करों के बीच मुठभेड़ के बाद एक तस्कर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का दावा है कि बाइक सवार बदमाश पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने लगे। आत्मरक्षा में एसओ गगहा जगत नारायण ने भी फायर कर दिया। पुलिस की गोली से बचने के लिए बदमाशों की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान गगहा के हाटा निवासी शत्रुघ्न मौर्य के रूप में हुई है। उस पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन

एसपी दक्षिणी विपुल कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस लाइंस में प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि गगहा पुलिस को बदमाशों के आने की सूचना मुखबिर से मिली थी। एसओ पुलिस टीम के साथ कारकोल पुल के पास घेराबंदी की थी। उसी दौरान बाइक पर सवार दो बदमाश और बोलेरो आती दिखाई दी। पुलिस के रोकने का इशारा करते ही बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर सीयर मोड़ के पास घेराबंदी कर गगहा एसओ ने फायरिंग कर दी। बाइक से गिरने की वजह से शत्रुघ्न पकड़ में आ गया। उसके पास से पुलिस ने तमंचा, कारतूस और दो बोरे में कई पेटी अमिश्रित शराब बरामद की। पूछताछ में शत्रुघ्न ने फरार आरोपी का नाम अनिल जायसवाल बताया है। पुलिस उसकी तलाश में लगी है। शत्रुघ्न ने पुलिस को बताया कि बोलेरो सवार उसके साथ नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें