फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम की रैली को लेकर स्वास्थ्य महकमा एलर्ट

Thu, 21 Jul 2016 08:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रधानमंत्री की रैली की तैयारियों का लेकर मेडिकल कॉलेज के‌‌‌ ‌प्रिंसिपल और सीएमओ ने डॉक्टरों के साथ बैठक कर उनकी जिम्मेदारी तय की। साथ ही लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई का भी बात कही। हिदायत दी कि प्रधानमंत्री के रहने तक सभी कर्मचारी ड्यूटी प्वाइंट पर मुस्तैद रहेंगे। 

सीएमओ डॉ. रवींद्र कुमार ने बताया कि रैली को देखते हुए जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज का बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया गया। तैयारियां संतोषजनक मिली। बाहर से आने वाली एंबुलेंस भी आ चुकी हैं। मेडिकल कॉलेज के एसआईसी डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि पीएम के आगमन से पहले ट्रामा सेंटर को खाली करा लिया जाएगा और भर्ती मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट होंगे।
विज्ञापन


अगर गंभीर हालत में नए मरीज आते हैं तो उनका उपचार करने के बाद दूसरे वार्ड में भेज दिया जाएगा। इस दौरान आर्थो सर्जन, एनेस्थिसिया, कार्डियोलॉजिस्ट, सर्जन, फिजिशियन, आई सर्जन समेत तमाम डॉक्टर रहेंगे। इसके अलावा जूनियर डॉक्टर्स व विभागीय कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे। आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी दवाइयां मंगा ली गई हैं। एसआईसी डॉ. एचआर यादव ने बताया कि जिला अस्पताल के इमरजेंसी ड्यूटी में सर्जन, फिजिशियन, आर्थो, कार्डियोलॉजिस्ट के साथ कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई हैं। 

पीएम, राज्यपाल व सीएम का ब्लड ग्रुप सुरक्षित
पीएम मोदी का ब्लड ग्रुप ‘ए’ पाजिटिव, राज्यपाल राम नाईक का ‘ओ’ पाजिटिव व सीएम अखिलेश यादव का ‘बी’ पाजिटिव ब्लड ग्रुप है। इसे ध्यान में रखते हुए विभाग ने जिला अस्पताल में 12-12 यूनिट तो मेडिकल कॉलेज में 10-10 यूनिट ब्लड सुरक्षित कर लिया गया है।

लगाए गए 20 पुलिस जवान ‘ए’ पाजिटिव
 पीएम मोदी के ‘ए’ पाजिटिव ब्लड ग्रुप के लिए पुलिस प्रशासन ने अपनी ओर से 20 जवानों को तैनात किया। उनकी जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में सैंपलिंग कराई गई है। सभी ‘ए’ पाजिटिव जवानों को सेफ हाउस और एंबुलेंस के साथ रहने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


तीन मंडलों के पहुंचे 100 डॉक्टर
गोरखपुर। प्रधानमंत्री की रैली को देखते हुए गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल के कुल डॉक्टर सौ डॉक्टरों को लगाया गया है। सीएमओ ने बताया कि डॉक्टर अपने काम में लापरवाही नहीं बरतेंगे।


एंबुलेंस में रहेंगे विशेषज्ञ
- फिजिशयन विशेषज्ञ
- कार्डियोलॉजिस्ट विशेषज्ञ
- आर्थो विशेषज्ञ
- सर्जन विशेषज्ञ
-फार्मासिस्ट
-वार्ड ब्वॉय
- लैब टेक्निशियन
-मेडिसिन, इमरजेंसी ड्रग
-वीआईपी ब्लड ग्रुप
- वीवीआईपी ब्लड ग्रुप का रंगरूट


यह है पीएम के लिए तैयारी
- सेफ हाउस-6
- अत्याधुनिक एबुलेंस- 5
- मंदिर, फर्टिलाइजर, हेलीपैड, अस्पताल पर एबुलेंस- 20
- जिला अस्पताल के इमरजेंसी में आरक्षित बेड- 30
- मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी में आरक्षित बेड- 50
- फ्लीट के साथ लखनऊ से आई एबुलेंस एएलएस- 2
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें