फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ घंटे में रोपे गए 28.65 लाख पौधे

विज्ञापन
डीएम के आवास के सामने पौधरोपण करते सांसद और डीएम। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
आठ घंटे में रोपे गए 28.65 लाख पौधे
विज्ञापन

वन विभाग का दावा, कलेक्ट्रेट पर डीएम और सांसद ने किया पौध रोपण
नेहरू इंटर कॉलेज राज्यसभा सदस्य शकलदीप राजभर ने लगाया पौधा
पिछले वर्ष लगे थे नौ लाख पौधे
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। भारत छोड़ो आंदोलन की 77वीं वर्षगांठ पर शुक्रवार को जिले में वृहद पौधरोपण अभियान चलाया गया। सुबह दस बजे से शुरू अभियान में नियत समय छह बजे तक चला। इस दौरान क्या बच्चे, क्या बूढ़े। स्कूल-कॉलेज हों या सरकारी-गैरसरकारी कार्यालय। सभी स्थानों पर लोग पौधरोपण करते दिखे। वन विभाग का दावा है कि एक ही दिन में जिले में नियत समय में 28,64,976 लाख पौधे लगाए गए। गौरतलब है कि पिछले वर्ष एक दिन में नौ लाख पौधे लगाए गए थे।
कलेक्ट्रेट परिसर में सांसद प्रवीण निषाद और डीएम रवीश गुप्त ने पौध रोपण किया। सांसद ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए और ग्लोबल वार्मिंग से निपटने के लिए पौध रोपण आवश्यक है। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष राम ललित चौधरी, हिमांशु सिंह, आनंद त्रिपाठी, बहादुर निषाद, आनंद पांडेय, हिमांशु राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नेहरू कृषक इंटर कॉलेज खलीलाबाद में राज्यसभा के सदस्य शकल दीप राजभर ने पौध रोपण किया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। इस दौरान प्रधानाचार्य रविंद्र चौरसिया, दीपक वर्मा, आशीष त्रिपाठी, चमन सिंह, अखंड प्रताप पांडेय, राजेश कुमार, धर्मदेव समेत अन्य मौजूद रहे। इसी तरह से औद्योगिक क्षेत्र में स्थित श्मशान घाट पर नगर पालिका के चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा और ईओ बीना सिंह ने पौध रोपण किया। गोरख प्रसाद, रविंद्र यादव, उमेश चौधरी, डब्बू, विरेंद्र यादव, राधेश्याम समेत अन्य मौजूद रहे। विकास भवन परिसर में सीडीओ डॉ बब्बन उपाध्याय, एसपी कार्यालय पर एसपी ब्रजेश सिंह, सीएमओ कार्यालय पर सीएमओ डॉ हरगोविंद सिंह, डीआईओएस कार्यालय पर डीआईओएस डॉ गिरीश कुमार सिंह, बीएसए कार्यालय पर बीएसए सतेंद्र कुमार सिंह ने पौध रोपण किया। सीएचसी खलीलाबाद पर अधीक्षक डॉ बीपी पांडेय के नेतृत्व में पौध रोपण किया गया। एचईओ सतेंद्र यादव, अभय त्रिपाठी मौजूद रहे। माधव प्रसाद त्रिपाठी राजकीय महिला महाविद्यालय पर प्राचार्य डॉ. अखंड प्रताप सिंह ने पौध रोपण किया। इसी तरह से जिले के समस्त कॉलेजों व परिषदीय विद्यालयों पर पौध रोपण हुआ।
विज्ञापन

पौध रोपण का लक्ष्य पूरा : डीएफओ
डीएफओ टी रंगाराजू ने बताया कि जिले में पौधरोपण का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। जिले में 28,64,976 लाख पौधे लगाए गए है। उन्होंने बताया कि पौधे की रखवाली के लिए लोगों को जागरूक होना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें