परफार्मेंस ग्रांट घोटाला : पूर्व डीपीआरओ और विभाग के कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार का केस
गोरखपुर। परफार्मेंस ग्रांट घोटाले में सतर्कता विभाग ने गोरखपुर के पूर्व डीपीआरओ आरके भारती और उनके विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ सोमवार को भ्रष्टाचार सहित अन्य धाराओं में कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
वर्ष 2016-17 में 14 वें वित्त आयोग के अंतर्गत परफार्मेंस ग्रांट की धनराशि गोरखपुर जिले के ग्राम पंचायतों को भी दी गई थी। ग्रांट के खर्च का विवरण निदेशालय को दी गई तो सूची में भिन्नता पाए जाने पर विभाग ने लखनऊ स्थित सतर्कता अधिष्ठान को मामले की जांच सौंपी थी। सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ के इंस्पेक्टर अनिल कुमार यादव की जांच में घोटाले की पुष्टि होने पर विभाग ने तत्कालीन डीपीआरओ आरके भारती और विभाग के कर्मचारियों को दोषी पाया और उनके खिलाफ गोरखपुर के कोतवाली थाने में तहरीर दी गई। इसमें सोमवार को एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की विवेचना लखनऊ स्थित कार्यालय ही निर्धारित करेगा।
इन धाराओं में हुआ केस
उत्तर प्रदेश शासन सतर्कता अनुभाग ने गोरखपुर जिले के तत्कालीन डीपीआरओ देवरिया के पथरदेवा के पकड़ी छापर निवासी आरके भारती के खिलाफ जिले के कोतवाली थाने में धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।