फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेजों से लेकर दफ्तरों तक वोटिंग का संकल्प 

Thu, 26 Jan 2017 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
नए मतदाताओं को वोटर कार्ड दिए गए। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बुधवार को कॉलेज से लेकर सरकारी दफ्तरों तक मताधिकार का इस्तेमाल करने की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर सैकड़ों मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र भी दिए गए। वहीं तमाम चौराहों और इलाकों में नुक्कड़ नाटक और जुलूस के माध्यम से लोगों को वोटिंग के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन


कमिश्नर अनिल कुमार ने सेंट एंड्रयूज इंटर कॉलेज में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद लोगों को लोकतंत्र में पूर्ण आस्था रखते हुए मताधिकार का उपयोग करने की शपथ दिलाई। उन्होंने संविधान में मत देने के अधिकार के महत्व को बताते हुए कहा कि सभी मतदाताओं को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को बनाए रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति समुदाय, भाषा या अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना वोट जरूर डालना चाहिए। कमिश्नर ने कहा कि चार मार्च को मतदान के लिए इतना उत्साह दिखाना है कि गोरखपुर से कम मतदान होने का इतिहास बदल जाए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं को मतदान के लिए कई सुविधाएं दी हैं, जिससे मतदाताओं को मतदान में आसानी होगी।

डीएम सन्ध्या तिवारी ने कहा कि 25 जनवरी को मतदाता दिवस इसलिए मनाया जाता है कि आज ही के दिन निर्वाचन आयोग की स्थापना हुई थी। उन्होंने सभी मतदाताओं से कहा कि 4 मार्च को मतदान दिवस हमें एक त्योहार के रूप में मनाना है, जो लोग शहर के बाहर हैं, वे भी वापस आकर मताधिकार का इस्तेमाल करें। उन्होंने युवाओं से अपील की कि एक युवा 10 लोगों को बूथ तक मतदान के लिए लाने का कार्य करे, जिससे जनपद में अधिक से अधिक मतदान हो सके।
विज्ञापन


 एसएसपी ने भी मतदान के लिए लोगों को प्रेरित किया। इस अवसर पर एडी कन्या इंटर कॉलेज, सेंट एंड्रयूज एवं आर्य कन्या विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में सीडीओ डॉ. मन्नान अख्तर, सभी एडीएम, एसडीएम मौजूद रहे। इसी तरह कोषागार में भी सीटीओ अजय सोनकर ने विभाग के कर्मचारियों को वोट देने का संकल्प दिलाया। इस दौरान अश्वनी श्रीवास्तव समेत विभाग के कई अफसर, कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें