फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीफ इंजीनियर से मिले राप्तीनगर आवास के आवंटी 

Wed, 03 Aug 2016 07:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
जीडीए कार्यालय पर प्रदर्शन करते राप्ती नगर विस्तार आवसीय योजना के लोग। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
विज्ञापन
राप्तीनगर विस्तार आवासीय योजना के आवंटियों के प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को जीडीए के चीफ इंजीनियर एसके सिंह के मुलाकात कर भूमि पर कब्जा दिलाने की मांग की। चीफ इंजीनियर ने उन्हें आश्वासन दिया कि टेंडर हो गया है, 12 अगस्त से काम शुरू हो जाएगा। आवंटियों ने चेतावनी दी कि अगर काम शुरू नहीं हुआ तो रक्षाबंधन के बाद आवंटी आंदोलन छेड़ देंगे।
विज्ञापन


प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व कर रहे संघर्ष समिति के अध्यक्ष मधुसूदन ओझा ने चीफ इंजीनियर को बताया कि जीडीए उपाध्यक्ष और सचिव ने आश्वासन दिया था कि टेंडर होने के बाद 28 जुलाई से काम शुरू हो जाएगा। लेकिन समय सीमा खत्म होने के बाद भी अब तक काम शुरू नहीं हुआ। इस पर चीफ इंजीनियर एसके सिंह ने आश्वासन दिया कि भूमि पर जल्द से जल्द कब्जा दिलाने के लिए जीडीए प्रयासरत है। 12 अगस्त से इस पर काम भी शुरू हो जाएगा।

इसके बाद आवंटियों ने चेतावनी दी कि अगर 12 अगस्त से जीडीए ने कार्य प्रारंभ नहीं किया तो रक्षाबंधन के बाद आंवटी आंदोलन को मजबूर होंगे। इस दौरान अशोक अस्थाना, रमेश चंद्र गुप्ता, हरि सहाय शुक्ला, सुभाष सिंह, नंद लाल, डॉ. आरके पांडेय, अरविंद गुप्ता, सुनील गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद, विनोद भट्ट, अजय सिंह, राहुल सिंह, चंद्रकांत सिंह, चंद्रकला मौर्य, अनिल कुमार, प्रेम नारायण श्रीवास्तव, अभिषेक शर्मा, इकबाल अहमद, डॉ. अवधेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें