फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात भर दहशत में रहे बरगदवां के लोग

Mon, 11 Jul 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
आदित्यनाथ
विज्ञापन
बरगदवां में शनिवार देर रात दुकान में आग लगने के बाद सिलेंडर में विस्फोट से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। एक के बाद एक करके तीन धमाके होने से पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी और पेट्रोलपंप के कर्मचारी दहशत में आ गए। धमाका इतना जोरदार था कि दुकान का टिनशेड उड़कर बिजली के तार पर अटक गया। रविवार की सुबह मौके पर पहुंचे महंत आदित्यनाथ ने दुकानदारों से घटना की जानकारी लेकर उन्हें सांत्वना दी।
विज्ञापन


गोरखपुर-सोनौली हाइवे पर बरगदवां मोड़ पर पुलिस चौकी के पीछे गंगा प्रसाद जायसवाल की खाली जमीन है। पुलिस चौकी का निर्माण होने के बाद से इसका मुकदमा चल रहा है। खाली जमीन पर आसपास के लोगों ने सब्जी, फल, जूते-चप्पल, बैग, फॉस्ट फूड और चाय की दुकान खोल रखी है। शनिवार की देर रात करीब एक बजे शिव कुमार की चाट की दुकान से आग की लपटें उठी। पुलिस चौकी पर मौजूद सिपाहियों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मगर दमकल वाहनों के पहुंचने से पहले ही एक-एक कर 10 दुकानें आग की चपेट में आ गईं।

चाट की दुकान में रखे तीन सिलेंडर फटने से अफरा-तफरी मच गई। दुकान का टिनशेड उड़कर बिजली के तार पर लटक गया। विस्फोट के बाद एक जलता हुआ सिलेंडर वहीं खड़े तेल से भरे टैंकर के पास चला गया, जिससे वहां भगदड़ मच गई। साहस दिखाते हुए ड्राइवर ने टैंकर को दूर किया और बड़ा हादसा टाल दिया। घटना की जानकारी के बाद रविवार की सुबह सदर सांसद महंत आदित्यनाथ, नगर विधायक राधा मोहनदास अग्रवाल, पार्षद जनार्दन चौधरी ने दुकानदारों से नुकसान की जानकारी ली और प्रशासन से मदद दिलाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें