फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैनामों के लिए रात तक लगी लाइन, करोड़ों की ‘बारिश’

Sat, 30 Jul 2016 08:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
रजिस्ट्री दफ्तर पर रजिस्ट्री कराने के लिए लगी भीड़। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
विज्ञापन
एक अगस्त से लागू होने जा रहे जमीन के नए सर्किल रेट का रजिस्ट्री महकमे पर व्यापक असर पड़ा है। बैनामों के लिए जहां दो दिनों से लाइनें लग रही हैं, वहीं पांच बजे तक बंद हो जाने वाला संपत्ति रजिस्ट्री का काम शनिवार रात आठ बजे तक चलता रहा। इन दो दिनों में महकमे को रिकार्ड चार करोड़ से ज्यादा की आय हुई है। आम दिनों में कभी इतनी आय नहीं होती है। शुक्रवार को ही जिले के सभी रजिस्ट्री दफ्तरों में हुए बैनामों से महकमे को जहां 2.71 करोड़ आय हुई, वहीं शनिवार को विभाग के खाते में 3.30 करोड़ रुपये आए। दो दिनों की इस आय में सबसे ज्यादा योगदान शहर के दोनों रजिस्ट्री दफ्तरों का है, जिनमें पांच करोड़ से ज्यादा की कमाई हुई।
विज्ञापन


भारी भीड़ को देखते हुए ही महकमा भी उत्साही रहा। एआईजी स्टांप रामशंकर सिंह ने शासन से बात कर शाम पांच बजे बंद हो जाने वाले सेंट्रल सर्वर को तब तक के लिए खोले रखने की अनुमति ली, जब तक दफ्तर में मौजूद आखिरी व्यक्ति का बैनामा न हो जाए। रिकार्ड कमाई को देखते हुए रविवार को भी रजिस्ट्री महकमा खोले रखने का निर्णय किया गया है।

यही नहीं चूंकि ट्रेजरी और ई-स्टांप मुहैया कराने वाली ई-स्टाक होल्डिंग कारपोरेशन का दफ्तर रविवार को बंद रहेगा, लिहाजा एआईजी की सिफारिश पर डीएम ने रविवार को ट्रेजरी का स्टांप काउंटर और एसबीआई मुख्य ब्रांच का कैश काउंटर खोले रखने का निर्देश दिया है। एआईजी ने बताया कि आम दिनों की ही तरह कोई भी व्यक्ति रविवार को भी बैनामा करा सकता है। जब तक सभी का बैनामा नहीं हो जाता, रजिस्ट्री दफ्तर खुले रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें