फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबी कतार के बाद मिले एटीएम से नोट 

Tue, 15 Nov 2016 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
इंदिरा बाल विहार में पंजाब नैशनल बैंक के एटीएम पर रकम निकालने के लिए लगी लाईन। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
विज्ञापन
सोमवार को बैंकों में बंदी से जहां बैंककर्मियों को लगातार चार दिन काम करने के बाद आराम मिला वहीं शहर में कई एटीएम चालू रहने से लोगों को भी राहत मिली। हालांकि इसके लिए लंबी कतार में लगना पड़ा। एसबीआई, पीएनबी समेत कई अन्य राष्ट्रीयकृत बैंकों के एटीएम में दोपहर तक तो सूखा रहा, लेकिन शाम से स्थिति में सुधार हुआ। बैंक अधिकारियों की मानें तो मंगलवार से नोटों को बदलने से लेकर एटीएम की स्थिति में सुधार होने की संभावना है। लोगों को दो हजार रुपये के नोट भी मिलने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन


शनिवार और रविवार को बैंक खुले होने के बाद सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा के चलते बैंक बंद रहे। ऐसे में लोग एटीएम पर आश्रित थे। एसबीआई, एचडीएफसी, यूनियन बैंक, आईसीआईसीआई समेत कुछ अन्य एटीएम पर सोमवार की सुबह से ही कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। दोपहर होते-होते एसबीआई, एचडीएफसी आदि एटीएम के नोट खत्म हो गए, लेकिन दोपहर बाद फिर से नोटों की फीडिंग कर देने से देर शाम तक शहर के अन्य कई एटीएम से लोग नोट निकालते नजर आए। एसबीआई, पंजाब नेशनल बैंक, सेंट्रल बैंक आफ  इंडिया व इलाहाबाद बैंक के अधिकारियों ने बताया कि एक से दो दिन के भीतर सभी शाखाओं पर नकदी की उपलब्धता सुनिश्चित करा दी जाएगी।

मंगलवार से स्थिति में सुधार होने की संभावना है। रात से एटीएम में नोटों की फीडिंग शुरू हो जाएगी। आरबीआई की ओर से दोपहर तक पर्याप्त मात्रा में नोट उपलब्ध करा दिए जाएंगे। मंगलवार से लोगों को 2000 रुपये के नोट भी मिलने लगेंगे। बैंक कर्मचारी लोगों की सहूलियत के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
विज्ञापन

- अमर सिंह, एजीएम, एसबीआई पीएनबी में दोपहर बाद मिलेंगे नोट पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहकों को आज दोपहर थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इस बैंक के ग्राहकों को नोट बदलने के लिए दोपहर बाद जाने की सलाह दी गई है। बैंक के मंडल प्रमुख टी बड़पंडा ने बताया कि आरबीआई से मंगलवार दोपहर तक करेंसी आने की संभावना है। ऐसे में काउंटरों पर भी दोपहर बाद ही नोट बदले जा सकेंगे। हालांकि नोट जमा करने का काम जारी रहेगा। आज से बदल सकते हैं 45 सौ रुपये सरकार की नई गाइडलाइन के बाद अब मंगलवार से 4500 रुपये बदले जा सकेंगे। इसके अलावा एटीएम से भी 2500 रुपये निकाले जा सकते हैं। सप्ताह में 24 हजार रुपये तक निकाले जा सकते हैं। एटीएम से दो हजार के नोट मिलने में समय लगेगा एटीएम से दो हजार रुपये के नोट के लिए अभी और इंतजार करना होगा। पहले एटीएम में दो हजार रुपये के नोट के लिए अलग से ट्रे लगाना होगा। इसके बाद इन नोटों के लिए प्रोग्रामिंग करनी होगी, तब जाकर कहीं एटीएम दो हजार रुपये के नोट दे सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें