फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहादत का बदला पूरा, मना जश्न, शहरवासी बोले- करारा जवाब देना जरूरी था

Tue, 26 Feb 2019 02:24 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
गोरखपुर में जश्न मनाते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को तबाह करने वाली एयरफोर्स के शौर्य को शहरवासियों ने सलाम किया। वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारे लगाए गए। पटाखे फोड़े और मिठाइयां भी बांटीं। साथ कहा कि पाकिस्तान को दम दिखाना जरूरी था। करारा जवाब से जनता गदगद है।
विज्ञापन


पुलवामा आतंकी हमले के बाद शहरवासी गम और गुस्से में थे। कई दिनों तक पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए और शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। गोरखपुर मंडल के देवरिया के विजय मौर्या और महराजगंज के पंकज त्रिपाठी भी आतंकी हमले में शहीद हुए थे। शहरवासी पाकिस्तान से बदला चाहते थे, जो मंगलवार को पूरा हो गया।

पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हवाई हमले और बड़ी संख्या में आतंकियों के मारे जाने की सूचना मंगलवार को सुबह जैसे ही आई, वैसे ही शहरवासी जश्न में डूब गए। विहिप और बजरंग दल ने चेतना तिराहा पर पटाखे फोड़े। मिठाइयां भी बांटीं। थोक वस्त्र व्यवसाय वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष राजेश नेभानी ने 100 किलो मिठाई बांटी। 
विज्ञापन


वर्ण उत्थान समिति और अपना समाज पार्टी ने नगर निगम मैदान में भारत माता के जयकारे और सेना जिंदाबाद के नारे लगाए। यूपी ट्रक संचालन एसोसिएशन के आरपी सिंह ने पादरी बाजार चौराहा पर मिठाई बांटकर सेना के शौर्य को सलाम किया। राजनीतिक, सामाजिक संगठनों ने भी कार्रवाई को सही ठहराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें