फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेतियाहाता में पार्क के नामकरण समारोह में हंगामा

Thu, 21 Apr 2016 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
बेतियाहाता स्थित राधा पार्क का नाम बदलने का विरोध करते लोगों से बात करते सांसद और मेयर। - फोटो : shivharsh
विज्ञापन
बेतियाहाता की आवास विकास कॉलोनी में पार्क के नामकरण कार्यक्रम के दौरान लोगों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने समारोह के मुख्य अतिथि सदर सांसद महंत आदित्यनाथ के सामने ही विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सांसद ने पूरी जानकारी लेने के बाद लोगों के विरोध को सही ठहराते हुए कार्यक्रम को रद्द कर दिया। हालांकि इस दौरान कुष्ठ रोगियों में कपड़े और अन्य सामान वितरित किए गए।
विज्ञापन


नगर निगम को आर्यनगर के पार्षद राजेश जायसवाल ने बेतियाहाता आवास विकास कॉलोनी में स्थित पार्क का नामकरण स्वामी प्रणवानंद के नाम पर करने का प्रस्ताव दिया था। इसका नाम राधा पार्क है। राजेश के प्रस्ताव पर नामकरण समिति ने अपनी मुहर भी लगा दी थी। बुधवार को पार्क के नामकरण का कार्यक्रम था।

मुख्य अतिथि सदर सांसद महंत आदित्यनाथ और मेयर डॉ. सत्या पांडेय थीं, लेकिन अतिथियों के पहुंचते ही लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना था कि यह पार्क राधा के नाम से जाना जाता है ऐसे में इसका नाम बदलना उचित नहीं है। लोगों का कहना था कि भारत सेवा श्रम को किसी और पार्क का नामकरण स्वामी प्रणवानंद के नाम कराना चाहिए। महंत आदित्याथ ने भी नागरिकों का समर्थन किया और उन्हें समझाकर शांत कराया। साथ ही कार्यक्रम रद्द कर दिया।
विज्ञापन


हालांकि समारोह में उन्होंने कुष्ठ रोगियों को कपड़े और अन्य सामान वितरित किए। लोगों के विरोध के चलते लोकार्पण का शिलापट्ट भी नहीं लग सका। महंत ने बगल के पार्क का नाम स्वामी प्रणवानंद की याद में करने का सुझाव दिया। इस संबंध में स्थानीय पार्षद प्रतिनिधि विष्णुकांत शुक्ला का कहना था कि इस पार्क को राधा के नाम से जाना जाता है परंतु नामकरण समिति ने बगैर पार्षद को जानकारी दिए पार्क के नाम पर अपनी मुहर लगा दी। 

स्वामी प्रणवानंद के नाम का प्रस्ताव मेरी कार्यकारिणी का नहीं है। किसी को आपत्ति है तो प्रत्यावेदन दे, उसपर विचार किया जाएगा। 
- मनु जायसवाल, उपसभापति और नामकरण समिति के अध्यक्ष 

स्वामी प्रणवानंद के नाम का प्रस्ताव लेकर कुछ लोग आए थे। स्वामी जी आदर्श हैं। प्रस्ताव पर मंजूरी के पहले समिति को स्थानीय पार्षद को संज्ञान में भी मामले को लाना चाहिए था।
विज्ञापन

- राजेश जायसवाल, पार्षद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें