फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों से होकर गुजरता है विकास का रास्ता : डॉ. बालियान

Sat, 07 Nov 2015 02:00 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री डॉ. संजीव कुमार बालियान ने कहा है कि देश में विकास की बयार चल पड़ी है लेकिन यह नहीं भूलना चाहिए कि इस बयार का रास्ता गांवों और खेतों से होकर गुजरता है।
विज्ञापन

वैश्वीकरण के इस माहौल में यह बड़ी चुनौती है कि किसान अपने उत्पाद का समुचित मूल्य प्राप्त कर विकास में अपनी भूमिका सुनिश्चित कर सकें।
डॉ. बालियान ‘वैश्वीकरण एवं भारतीय कृषि : परिप्रेक्ष्य एवं संभावनाएं’ विषय पर शुक्रवार को दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय संगोष्ठी में बोल रहे थे। उन्होंने कहा आज सबसे बड़ी समस्या कृषि योग्य भूमि की हो रही कमी है। ऐसे में जमीन और किसान दोनों के लिए केंद्र सरकार ने युगांतकारी प्रयास शुरू किए हैं।
विशिष्ट अतिथि गोरखपुर यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अशोक कुमार ने कहा कि वैश्वीकरण एकांगिता को जन्म देता है, जिससे हमें बचने का प्रयास करना होगा।
संगोष्ठी में सदर सांसद महंत आदित्यनाथ ने विकास और कृषि में संतुलन बनाए रखने पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि कृषि और पशुओं को लेकर कल्याणकारी नीतियां बनानी होंगी। इस अवसर पर कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ. सत्यपाल सिंह की पुस्तक ‘राष्ट्रीय आय : विश्लेषण मुद्रा एवं बैंकिंग’ का विमोचन किया गया। संचालन डॉ. भगवान सिंह ने किया। प्राचार्य डॉ. शेर बहादुर सिंह ने आभार ज्ञापन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें