फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीडीए टॉवर में खड़े होंगे व्यापारियों के वाहन

Fri, 05 May 2017 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
व्यापारियों के साथ बैठक करते प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
गोलघर में जाम की समस्या से निजात के लिए व्यापारी और दुकानों के कर्मचारी जीडीए टावर में अपने वाहन खड़ा करेंगे। शुक्रवार से इसका ट्रायल शुरू हो जाएगा। ट्रायल अगर सफर रहा तो जल्द ही जीडीए से न्यूनतम शुल्क पर व्यापारियों के वाहन पार्क कराए जाएंगे। व्यापारियों ने रोड कट पर लगे बैरियर हटाने की मांग की है जिस पर पुलिस अफसरों ने सहमति दे दी है। ट्रायल के तौर पर एक-एक बैरियर को हटाकर देखा जाएगा। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को व्यापारियों के साथ प्रशासनिक और पुलिस अफसरों ने बैठक की। व्यापारियों से वाहन की वजह से लगने वाले जाम पर चर्चा की गई। इस दौरान व्यापारियों को दुकान के सामने एक वाहन खड़ा करने की छूट देते हुए सभी वाहनों को जीडीए टॉवर में खड़ा करने की सिफारिश की गई। पुलिस प्रशासन की पहल पर व्यापारियों ने भी हामी भर दी है। शुक्रवार से ही इसका ट्रायल शुरू करा दिया जाएगा। व्यापारियों ने कहा कि पुलिस चौकी जटेपुर के पास जिस कट को बैरियर लगाकर बंद कर दिया गया है, उसकी वजह से गलत साइड से दो पहिया वाहन चलाने वालों की संख्या बढ़ रही है। इससे रोजाना जाम लग जाता है।

व्यापारियों ने खोवा मंडी में संचालित कोचिंग के विद्यार्थियों के वाहन भी बलदेवा के सामने सड़क पर खड़ी होने की शिकायत की और गलत पार्किंग पर कार्रवाई की भी मांग की। इसके अलावा फुटपाथ की दुकानें हटाने और शाम पांच से सात बजे तक गोलघर में गाड़ियों का दबाव ज्यादा होने से यातायात पुलिस बढ़ाने की भी मांग की गई। इस पर एसपी ट्रैफिक ने सहमति दे दी। बैठक में एडीएम सिटी, एसपी सिटी गणेश प्रसाद साहा, एसपी ट्रैफिक श्रीप्रकाश द्विवेदी, सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ कैंट अभय मिश्रा, आरके मिश्रा इंजीनियर नगर निगम, दिलीप केजरीवाल, विकास रंजन, नवीन, रोहित कुमार सिंह, सुशील कुमार, राज अग्रवाल आदि व्यापारी मौजूद थे।
विज्ञापन


व्यापारियों ने यह उठाई मांग
- गोलघर रोड पर कट से बैरियर हटाए जाए
- फुटपाथ की दुकानें हटाई जाएं
- शाम पांच से सात बजे तक जाम से निपटने की विशेष व्यवस्था हो
- खोवा मंडी के कोचिंग वालों के वाहन सड़क पर न खड़े हों

गोलघर के व्यापारियों के साथ बैठक में वाहनों को जीडीए टॉवर में खड़ा कराने पर सहमति बनी है। ट्रायल शुरू कराया जाएगा। व्यापारियों ने कोचिंग आने वालों के वाहन सड़क पर खड़े होने की बात बताई है, जिन्हें चिह्नित किया जा रहा है। कुछ अन्य मांगें भी थीं, जिस पर पुलिस विचार विमर्श कर रही है। उस पर जल्द फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन

- गणेश प्रसाद साहा, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें