फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार मंजिला होगा दीवानी कचहरी का स्टैंड

Sat, 27 Aug 2016 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
दीवानी कचहरी में निर्माणाधीन वाहन स्टैंड। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
विज्ञापन
सिविल कोर्ट में चार करोड़ तीस लाख की लागत से बन रहा चार मंजिला दो पहिया वाहन स्टैंड सूबे में अद्वितीय होगा। इसके निर्माण से परिसर में वाहनों को खड़े करने की समस्या का समाधान हो जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से भी यह मुकम्मल इंतजाम होगा।
विज्ञापन


 यूपी के किसी भी सिविल कोर्ट में अभी तक ऐसा दो पहिया वाहन स्टैंड नहीं बना है। इसमें तकरीबन 600 वाहन खड़े होंगे। बेहद मजबूती से बन रहा स्टैंड चार मंजिला होगा। एक तरफ  से जाने और दूसरे तरफ  से उतरने के लिए रैंप होगा। इसके निर्माण की जिम्मेदारी सीएडडीएस जल निगम को सौंपी गई है। अंबेडकर चौराहे की तरफ  वाले मेन गेट के सटे ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।

बता दें कि सिविल कोर्ट परिसर में बेतरतीब खड़े वाहनों से आवागमन में दिक्कतें होती हैं और सुरक्षा को भी खतरा बना रहता है। कुछ साल पहले इस स्थान पर वादकारियों के लिए स्टैंड बनाया गया था जो ठेके पर काम करता था। समस्या बढ़ने पर कैंट रोड पर भी स्टैंड बनाया गया लेकिन समस्या जस की तस रही। अब चार मंजिला स्टैंड के निर्माण से समस्या का स्थाई समाधान हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें