भाजपा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने भी जम्मू कश्मीर में धारा 370 खत्म करने का समर्थन किया है। पंकज ने कहा कि भाजपा देश की जनभावना का सम्मान करती है। जो जनभावना है, उसी हिसाब से केंद्र सरकार फैसला लेगी।
पंकज ने राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह के बयान का भी समर्थन किया। साथ ही 23, 24 फरवरी को होने वाले राष्ट्रीय किसान अधिवेशन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली की तैयारियों की जानकारी ली। कहा कि रैली ऐतिहासिक होगी। गोरखपुर से ही किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत होगी। करोड़ों किसानों के बैंक खाते में दो-दो हजार रुपये भेजे जाएंगे।