फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी जासूस समेत दो कैदी लाए गए गोरखपुर जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तानी जासूस समेत दो कैदी लाए गए गोरखपुर जेल
विज्ञापन

गोरखपुर। पाकिस्तानी जासूस मोहम्मद मसरूफ उर्फ गुड्डू समेत दो कैदियों को शनिवार को गोरखपुर मंडलीय कारागार में शिफ्ट किया गया। देर शाम दोनों कैदी मंडलीय कारागार पहुंचे। जेल प्रशासन ने कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों को हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा है। दोनों को वाराणसी सेंट्रल जेल से यहां लाया गया है।
विज्ञापन

पाकिस्तान के करांची का रहने वाला मसरूफ उर्फ गुड्डू (42) को बहराइच पुलिस ने वर्ष 2008 में जासूसी, देशद्रोह, जालसाजी और साजिश रचने के आरोप में पकड़ा था। उसे कोर्ट से वर्ष 2013 में आजीवन कारावास की सजा हुई थी। तभी से वह फैजाबाद जेल में बंद था। वर्ष 2015 में उसे वाराणसी सेंट्रल जेल में भेजा गया था। दूसरी ओर मुरादाबाद निवासी भूरा उर्फ इमरान (35) को भी गोरखपुर जेल शिफ्ट किया गया है। वह 2006 में हत्या, हत्या के प्रयास और डकैती के आरोप में पकड़ा गया था। इमरान को भी आजीवन कारावास की सजा हुई थी और वह वाराणसी सेंट्रल जेल में सजा काट रहा था। दोनों पर वाराणसी जेल में अन्य कैदियों को उकसाने और विद्रोह करने का आरोप था। इसके बाद शासन के निर्देश पर दोनों को शिफ्ट करने का फैसला किया गया। शनिवार की सुबह भारी सुरक्षा में दोनों को गोरखपुर के लिए लाया गया। देर शाम वाराणसी पुलिस दोनों को लेकर यहां पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें