फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई की दो ट्रेनों का संचालन बढ़ा

Mon, 11 Jul 2016 06:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
ट्रेन
विज्ञापन
मुंबई का सफर करने वाले मुसाफिरों के लिए राहत भरी खबर है। रेल प्रशासन ने गोरखपुर से मुंबई के लिए चलने वाली दो ट्रेेनों का संचालन तीन फेरों के लिए बढ़ा दिया है।
विज्ञापन


गोरखपुर-मुंबई छत्रपति शिवाजी टर्मिनस सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (02597) गोरखपुर से प्रत्येक शनिवार 16, 23 एवं 30 जुलाई को तथा (02598) मुंबई छत्रपति शिवाजी टर्मिनस-गोरखपुर सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन मुंबई छत्रपति शिवाजी टर्मिनस से प्रत्येक रविवार 17, 24 एवं 31 जुलाई को चलेगी। ट्रेन में साधारण श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 13, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 04, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01 तथा एसएलआरडी के 02 कोचों सहित कुल 22 कोच लगेंगे।

इसी तरह गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर सुपरफास्ट स्पेशल (02533) गोरखपुर से प्रत्येक वृहस्पतिवार 14, 21 एवं 28 जुलाई को चलेगी, जबकि (02534) स्पेशल ट्रेन बांद्रा टर्मिनस से शनिवार 16, 23 एवं 30 जुलाई को चलेगी। ट्रेन में साधारण श्रेणी के 06, शयनयान श्रेणी के 06, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01 एवं एसएलआरडी के 02 कोचों सहित कुल 17 कोच लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें