फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतीक अहमद केस में बड़ा खुलासा, रजिस्टर में सिर्फ दो की इंट्री, फुटेज में दिख रहे कई लोग

Tue, 01 Jan 2019 07:03 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया जेल की सुरक्षा पर सवाल खड़े होने के बाद डीएम की ओर से गठित जांच समिति ने देर शाम अपनी रिपोर्ट सौंप दी। इसमें जेल प्रशासन की कई खामियां सामने आई हैं। सीसीटीवी फुटेज से भी छेड़छाड़ की पुष्टि हुई है। बंदियों से टीम के सदस्यों ने पूछताछ की, लेकिन किसी ने कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन


एडीएम प्रशासन राकेश पटेल के नेतृत्व में गठित टीम सोमवार दोपहर को जेल के अंदर गई। शाम 4 बजे तक टीम ने कई बिंदुओं पर छानबीन की। टीम में एएसपी शिष्यपाल सिंह, सदर एसडीएम रामकेश यादव, सीओ सिटी वरुण मिश्रा, प्रोबेशन अधिकारी प्रभात कुमार और जिला सूचना विज्ञान अधिकारी कृष्णानंद यादव शामिल रहे। 

टीम ने 26 दिसंबर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसमें कई फुटेज गायब मिले। मुलाकाती रजिस्टर में मोहित जायसवाल और सिद्दीकी का नाम दर्ज मिला, लेकिन फुटेज में अतीक की बैरक की ओर आने-जाने वालों की संख्या अधिक दिख रही है। मुलाकाती रजिस्टर में मुलाकातियों का जाने और निकलने का टाइम दर्ज नहीं किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सजायाफ्ता कैदियों से भी टीम के सदस्यों ने पूछताछ की, लेकिन किसी ने मुंह नहीं खोला। एडीएम ने अपनी रिपोर्ट में सीसीटीवी फुटेज में छेड़छाड़ की बात कही है। जिस पर डीएम अमित किशोर ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज की जांच किसी एक्सपर्ट से कराई जाएगी। वारदात की वजह जेल प्रशासन की उदासीनता है। रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। इसी आधार पर जेल कर्मचारियों पर कार्रवाई हुई है।  

शहर में सक्रिय थे अतीक के गुर्गे 
देवरिया। जेल में अतीक अहमद के बंद होने के बाद शहर में अतीक के गुर्गों की आवाजाही बढ़ गई थी। शहर के एक खास मोहल्ले में अतीक का चालक और करीबी निवास करते थे और फार्च्यूनर से जेल में आते-जाते थे। सूत्रों की मानें तो जेल में बंद लोगों की मदद भी अतीक करता था, जिससे उनका समर्थन भी उसे मिल जाता था।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें