फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज की मौत पर हंगामा, तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मरीज की मौत पर हंगामा, तोड़फोड़
विज्ञापन

गोरखपुर। कैंट इलाके के छात्रसंघ चौराहे स्थित एक नर्सिंग होम में बृहस्पतिवार की देर रात महिला मरीज की मौत पर जमकर हंगामा हुआ। नाराज तीमारदारों ने अस्पताल में तोड़फोड़ शुरू कर दी। घटना की सूचना पर पहुंची कैंट पुलिस ने घरवालों को समझा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले को शांत कराया। आरोप है कि एक कंपाउंडर द्वारा इंजेक्शन लगाने के बाद ही मरीज की मौत हुई है।
विज्ञापन

अलीनगर निवासी नंदरानी (50) पत्नी ओमप्रकाश की तबीयत खराब होने पर परिजनों ने बुधवार को छात्र संघ चौराहा के समीप स्थित गैस्ट्रो लीवर हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। बृहस्पतिवार की रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप था कि शाम तक सब ठीक था। रात में कंपाउंडर ने एक इंजेक्शन लगाया जिसके बाद उनकी हालत गंभीर हुई और फिर मौत हो गई। मौत की खबर मिलने पर मोहल्ले के लोग भी हॉस्पिटल पर पहुंच कर हंगामा करने लगे। आरोप है कि उन्होंने हॉस्पिटल में तोड़फोड़ भी की। विवाद की सूचना पर कैंट इंस्पेक्टर रवि कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें