फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल आए युवक की गोली लगने से मौत

विज्ञापन
गुलरिहा में गोली लगने से मरे राहुल की फाइल फोटो।
विज्ञापन
ससुराल आए युवक की गोली लगने से मौत
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज। गुलरिहा इलाके के बनगाई टोला में ससुराल आए युवक की कार में गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस ने कार से अवैध पिस्टल बरामद की है। आशंका है कि ससुराल वाले गांव की एक महिला से अनैतिक संबंध को लेकर पत्नी से विवाद के बाद कार में उसने खुद को गोली मार ली। मृतक एक गैस एजेंसी मालिक की गाड़ी चलाता था और उसी से वह ससुराल आया था। उसके पास अवैध पिस्टल कहां से आई और उसने खुदकुशी की या हत्या हुई, इसकी जांच में पुलिस जुटी है। फोरेंसिक टीम भी मौके से नमूने लेकर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

बेतियाहाता दक्षिणी निवासी राहुल (30) की शादी रेहरवां गांव के बनगाई टोला निवासी रामदुलारे की बेटी पिंकी के साथ करीब ग्यारह साल पहले हुई थी। इन दिनों पिंकी बेटी श्रद्धा (9) और बेटे रुद्र (3) के साथ मायके आई हुई थी। बुधवार रात राहुल भी ससुराल पहुंचा और पत्नी से उसका किसी बात पर विवाद हो गया। जिसके बाद वह कार में सोने के लिए चला गया। गांव वालों के मुताबिक इसी दौरान गोली चलने की आवाज आई। इस पर ससुराल वाले दौड़कर गए। राहुल को मेडिकल कॉलेज लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। राहुल की कनपटी पर गोली लगी है। चर्चा है कि राहुल का गांव की एक महिला से अनैतिक संबंध था। इसकी जानकारी पत्नी पिंकी को भी हो गई थी। उसी महिला के चक्कर में ही वह ससुराल आया था और पत्नी से विवाद हो गया। इंस्पेक्टर मनोज राय के मुताबिक पत्नी से विवाद के बाद ही उसने खुद को गोली मारी है। प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का है। मामले की छानबीन की जा रही है। उधर, राहुल के पिता दासी प्रसाद ने खुदकुशी किए जाने की तहरीर थाने में दी है।
विज्ञापन

इकलौता बेटा था राहुल
राहुल इकलौता बेटा था। पिता प्राइवेट काम करते है और वह गाड़ी चलाकर जीवन यापन करता था। अचानक उसकी मौत की खबर आने से घर में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें