फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहजनवां में सब्जी विक्रेता की चाकू घोंपकर हत्या

Tue, 17 May 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
मर्डर
विज्ञापन
सहजनवां में सोमवार की रात बाजार से लौट रहे सब्जी विक्रेता की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। बड़गो गांव के सीवान में खून से सनी उनकी लाश मिलने से सनसनी मच गई। जमीन के विवाद और लूट के लिए हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन



पाली प्रतिनिधि के अनुसार बेलउरी डरौली निवासी गांव के रहने वाले गोवर्धन उर्फ गोबरी मौर्य (65) सब्जी बेंचकर परिवार का जीविकोपार्जन करते थे। घर से रोजाना शाम को वह बरईपार चौराहे पर सब्जी बेचने जाते थे और रात में लौटते थे। सोमवार की रात 8:30 बजे वह सब्जी बेंचकर बरईपार से गांव के लिए निकले लेकिन रात 9:30 बजे तक घर न पहुंचने पर परिवार के लोगों ने उनकी खोजबीन शुरू कर दी। इसी बीच रास्ते से गुजर रहे एक व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके बड़गो गांव में पुलिया के पास एक बुजुर्ग की लाश पड़े होने की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान स्थानीय लोगों की मदद से गोबरी मौर्य के रूप में की।


जानकारी के बाद परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। गोबरी के पेट में चाकू से कई बार वार किए गए थे। उनकी जेब में रुपये न मिलने के कारण लूट के लिए घटना को अंजाम देने का संदेह जताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि बेटे से विवाद के कारण गोबरी अपने हिस्से की जमीन भतीजे को देना चाह रहे थे। परिवार के लोग इसका विरोध कर रहे थे। एसपी ग्रामीण ब्रजेश सिंह ने बताया कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं पर छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें