फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब किराए पर कर सकेंगे बाइक की सवारी, शहर में दौड़ रही ओला की चार सौ से ज्यादा टैक्सी

विज्ञापन
ola bike service - फोटो : file photo
विज्ञापन
गोरखपुर। वाराणसी, लखनऊ आदि शहरों की ही तरह अब गोरखपुर में भी किराए पर बाइक की सवारी की जा सकेगी। इससे शहर में जगह-जगह लगने वाले जाम में देर तक फंसने से राहत मिलेगी ही कैब, टैक्सी की अपेक्षा जेब पर भार भी कम पड़ेगा। कॉल करने के 10 मिनट के भीतर बाइक टैक्सी आपके सामने मौजूद होगी और सात रुपये प्रति किमी की दर से मंजिल तक पहुंचाएगी।
विज्ञापन

ओला ने गोरखपुर शहर में कैब के साथ ही बाइक टैक्सी की भी सेवा शुरू की है। वर्तमान में चार सौ से अधिक ओला बाइक टैक्सी शहर में दौड़ रही हैं। शहर में जाम की समस्या दिन-प्रतिदिन गहराती जा रही है। शहर के पुराने हिस्सों में तो कार, ऑटो या रिक्शा से चलना मुश्किल है। ऐसे में अकेले चलने वालों के लिए बाइक टैक्सी यातायात का अच्छा विकल्प साबित हो सकती है।
ऐसे करें बुक
अपने मोबाइल पर प्ले स्टोर से ओला कैब एप्लीकेशन डाउनलोड करें। एप्लीकेशन पर क्लिक करने पर नाम, मोबाइल नंबर समेत कुछ जरूरी कॉलम आएंगे। उन्हें भरने के बाद सेंड का बटन दबाते ही, जीपीएस के जरिए ओला बाइक टैक्सी चालक के पास सूचना पहुंच जाएगी। 10 मिनट के भीतर वह आपके सामने होगा।
विज्ञापन

शहर की सीमा में 24 घंटे सुविधा
शहर की सीमा में ओला बाइक टैक्सी की सुविधा 24 घंटे है। ये सुरक्षित भी हैं। सभी ओला बाइक का आरटीओ में रजिस्ट्रेशन है। इसके अलावा बुक करते ही गाड़ी और चालक का पूरा ब्यौरा आपके सामने होगा।
विज्ञापन

नंबर गेम
400 से अधिक ओला बाइक टैक्सी शहर में
24 घंटे ओला बाइक टैक्सी की सेवा उपलब्ध
10 मिनट में आपके पास पहुंचेगी बाइक टैक्सी
07 रुपये प्रति किमी देना होगा किराया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें