हादसे से बचने के लिए लाइसेंसी दुकानों की तलाशी लेने के साथ ही संदिग्धों के यहां सीओ और एसडीएम को छापा डाल कार्रवाई करने को कहा गया है।
आईजी कानून - व्यवस्था ए. सतीश गणेश ने प्रदेश के सभी पुलिस कप्तानों को पत्र लिख दिवाली से पहले अवैध पटाखा कारोबार पर लगाम लगाने को कहा है।
विस्फोट सामग्री के दुरुपयोग से बड़ा हादसा होने की आशंका जताते हुए समय से पहले लाइसेंसी दुकानदारों के यहां सीओ के साथ ही एसडीएम को भेजकर जांच कराने के लिए गया है। थानेदारों से भी अपने क्षेत्र में स्थित पटाखा फैक्ट्री की जांच करने के साथ ही कारोबारियों पर नजर रखने के लिए कहा गया है।
दिवाली के साथ ही छठ पर्व में कस्बे और आबादी वाले क्षेत्र में पटाखा की दुकान लगने की अनुमति न देने का भी निर्देश अफसरों को सुरक्षा मुख्यालय से मिला है। वर्ष 2011 में चिलुआताल, 2015 में बेलीपार क्षेत्र में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट की घटना होने के कारण एसएसपी लव कुमार ने अफसरों को सतर्क रहने को कहा है।