यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने कृषक एक्सप्रेस और इंटरसिटी एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। कृषक एक्सप्रेस में 19 मार्च को लखनऊ से व 20 मार्च को वाराणसी सिटी से शयनयान श्रेणी के और इंटरसिटी एक्सप्रेस में 19 मार्च को गोरखपुर से व उसी दिन लखनऊ से साधारण चेयरकार के एक-एक अतिरिक्त कोच लगाये जाएंगे।
‘गोरखपुर-बादशाहनगर’ के फेरे बढ़े
गोरखपुर। गोरखपुर-बादशाहनगर-गोरखपुर सुपरफास्ट विशेष गाड़ी का संचलन रेल प्रशासन की ओर से आठ फेरा बढ़ा दिया गया है। 02537 नंबर की गोरखपुर-बादशाहनगर सुपरफास्ट विशेष गाड़ी का संचलन 20, 21, 22, 23, 27, 28, 29 व 30 मार्च को गोरखपुर से और 02538 नंबर की बादशाहनगर-गोरखपुर सुपरफास्ट विशेष गाड़ी का संचलन 20, 21, 22, 23, 27, 28, 29 एवं 30 मार्च को बादशाहनगर से किया जायेगा।