फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक्ति 1090 ‘एप’ महिलाओं को बनाएगा ताकतवर

Sat, 26 Dec 2015 01:39 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं को ताकतवर बनाने के देशव्यापी अभियान में नए साल से प्रयोगों की एक और कड़ी जुड़ने जा रही है। शासन की ओर से हाल ही में शुरू किये गये वीमेन पॉवर लाइन 1090 को हाईटेक बनाने की तैयारी है। इसके लिए एक ऐसा एप जारी किया जा रहा है, जिससे महिलाएं सुरक्षा से जुड़ी सभी जानकारी आसानी से हासिल कर सकेंगी। इसके साथ ही एप के माध्यम से वह शिकायत भी दर्ज करा सकेंगी।
विज्ञापन


प्रदेश में बेटियों की सुरक्षा के लिहाज से पुलिस की तरह से वीमेन पॉवर लाइन 1090 का गठन किया गया। इस पर फोन करके महिलाएं अपनी हर दिक्कत को बता सकती हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि महिलाओं का नाम पता गोपनीय रखा जाता है तथा कार्रवाई की जानकारी शिकायतकर्ता को समय-समय पर दी जाती है। शिकायतकर्ता जब तक कार्रवाई से संतुष्ट नहीं होगा 1090 के कर्मचारी उसके संपर्क में रहते हैं। इस व्यवस्था को और हाईटेक बनाने के लिए शक्ति 1090 ‘एप’ लाया जा रहा है। इसे मोबाइल में डाउनलोड करने के बाद महिलाओं को सभी जानकारियों के साथ इसके माध्यम से शिकायत कैसे की जाए, इसकी पूरी जानकारी मिल जाएगी।

वीमेन पॉवर लाइन के प्रभारी कुंवर राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वीमेन पॉवर लाइन को विस्तार दिया जा रहा है। शक्ति 1090 एप बना लिया गया है लेकिन अभी इसमें कुछ काम बाकी है। वर्ष 2016 में यह काम करना शुरू कर देगा।
विज्ञापन


ऐसे करेगा काम
शक्ति 1090 ‘एप’ मोबाइल में आम एप की तरह ही डाउनलोड करना होगा। इसके बाद दी गई जानकारी के अनुसार अपनी शिकायत या कुछ जानकारी ली जा सकती है। फिलहाल वीमेन पॉवर लाइन पर काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें