फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख पद के लिए दो पर्चे खरीदे

Tue, 02 Feb 2016 01:01 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख के चुनाव के लिए ब्लॉक दफ्तरों पर पर्चों की बिक्री सोमवार से शुरू कर दी गई। पहले दिन ब्रह्मपुर ब्लॉक से मात्र दो पर्चे खरीदे गए जबकि कई अन्य ब्लॉकों पर पर्चा खरीदने के लिए कोई नहीं पहुंचा। पांच फरवरी को तीन बजे तक पर्चों की बिक्री, छह को वापसी और सात फरवरी को मतदान के बाद मतों की गणना शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

ब्रह्मपुर प्रतिनिधि के अनुसार सपा से घोषित प्रत्याशी गुगुल देवी ने दो सेट पर्चा खरीदा। इस दौरान उनके कई समर्थक ब्लॉक दफ्तर पहुंचे थे।

बड़हलगंज प्रतिनिधि के अनुसार नामांकन पत्रों की खरीदारी नहीं हुई। यहां ब्लॉक प्रमुख पद की सीट अनुसूचित महिला के लिए आरक्षित है। सहायक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आरक्षित सीटों पर नामांकन पत्र का शुल्क चार सौ रुपये निर्धारित है। इसी प्रकार खोराबार, पिपरौली, पाली, सहजनवां और उरुवा ब्लॉकों में भी कोई पर्चे नहीं खरीदे गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें