फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुरः नहीं चाहिए प्रमाण पत्र, यहां हर नागरिक है देशभक्त : राजबब्बर

Tue, 30 Apr 2019 09:47 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संत कबीर नगर
विज्ञापन
संतकबीर नगर में जनसभा को संबोधित करते हुए राज बब्बर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर मंगलवार को जिले में थे। कांग्रेस उम्मीदवार भालचंद यादव के समर्थन में आयोजित जनसभा में उमड़ी भारी भीड़ देख वे उत्साहित दिखे। सभा में राजबब्बर ने भाजपा का नाम लिए बगैर उस पर जमकर हमला किया। लोगों से सवाल किया कि यहां कितने देशभक्त हैं। इसका जवाब भीड़ ने हाथ उठाकर दिया। इस पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस देश में रहने वाला हर एक व्यक्ति देश से प्यार करता है। हर दिल हिंदुस्तानी है और हर नागरिक देशभक्त है, लेकिन देशभक्ति का प्रमाण पत्र देने का हक बस एक पार्टी के पास है। वे यह प्रमाण पत्र अपने हित और पसंद से बांटते फिरते हैं। जनता को ऐसे लोगों के प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं। 

विज्ञापन


महुली बाजार में आयोजित जनसभा में राजबब्बर ने कहा कि यह व्यक्ति नहीं विचारधारा का चुनाव है। इससे देश में एकता की दिशा तय होगी। कांग्रेस हमेशा सभी को साथ लेकर चलती रही है और आगे भी ऐसा ही होगा। कांग्रेस की नीति विकास की है। इस सीट से पार्टी उम्मीदवार को जीत मिलती है तो वे क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। राजबब्बर ने दावा किया कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी। अपने 16 मिनट के भाषण में राजबब्बर ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है। उसे निभाने के क्रम में वे कबीर की भूमि पर पहुंचे हैं। अपनी जिम्मेदारी में वे जिले के लोगों का सहयोग चाहते हैं। कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि यहां के लोग उनके साथ है और वे मिलकर उनकी जिम्मेदारी को अंजाम तक पहुंचाएंगे।

भालचंद यादव ने कहा कि वे इस क्षेत्र के रहने वाले हैं और यहां के लोगों के लिए 40 साल से संघर्ष कर रहे हैं। इस लड़ाई में उन्हें कभी लाठी खानी पड़ी तो कभी जेल जाना पड़ा, लेकिन उनका हौसला नहीं टूटा। यादव ने कहा कि उन्होंने महुल में पहलवानी की तो हरिहरपुर में दूध बेचा। क्षेत्र के हर गली और मुहल्ले से वह परिचित हैं। बसपा उम्मीदवार पर हमला बोलते हुए कहा कि कुछ लोग दूसरे जिले में आकर चुनाव लड़ रहे हैं। न जाने वे अपने जिले से चुनाव क्यों नहीं लड़ते। इस मौके पर पार्टी जिलाध्यक्ष परवेज खान, पूर्व जिलाध्यक्ष नाजिम खान, प्रवीण चंद्र पांडेय, पूर्व मंत्री जयप्रकाश यादव, पूर्व विधायक दशरथ चौहान, सुबोध यादव, लालचंद यादव, इंदल यादव, ब्रह्मशंकर भारती, रामआशीष यादव, श्रीलाल यादव, रामप्रीत यादव, राजनाथ यादव, रणविजय यादव, राजधारी यादव उर्फ राजू, बेचई यादव, मोहम्मद शहीम, शलीम बाबू, मसलहूद्दीन, संतराम यादव, मनोज यादव, राधेश्याम चौधरी व अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें