फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल पर बैठे कर्मचारी की तबीयत बिगड़ी, भर्ती

Sat, 10 Sep 2016 09:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती साथी को देखने पहुंचे एनएचएम कर्मचारी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
नियमित पदों पर सीधे समायोजन, वेतन विसंगति समेत पांच सूत्री मांगों को लेकर सीएमओ दफ्तर पर भूख हड़ताल पर बैठे एक एनएचएम कर्मचारी की तबीयत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, संविदा कर्मी संघ के सदस्य अध्यक्ष उपेंद्र यादव की अगुवाई में तीन दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। शनिवार शाम को अनशन पर बैठे कर्मचारी सूरज ब्लड प्रेशर अचानक गड़बड़ हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। उधर, कर्मचारियों के हड़ताल की वजह से नियमित टीकाकरण, आयुष ओपीडी, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, स्वास्थ्य परीक्षण, आप्टोमेटिस्ट, एक्सरे आदि कार्य प्रभावित होने लगा है। नियमित कर्मचारियों के भरोसे इस काम को कराया जरूर जा रहा है मगर मरीजों की संख्या ज्यादा होने की वजह से व्यवस्था प्रभावित होने लगी है।

वहीं हड़ताल को समर्थन देने के लिए आशा महिला कार्यकर्ता महासभा की अध्यक्ष चंदा यादव भी धरने पर बैठ गई हैं। एनएचएम कर्मियों के समर्थन में पहुंचे प्रदेश चालक संघ ने पदाधिकारियों ने कहा है कि यदि जल्द मांगे नहीं मानी गई तो चक्का जाम कर दिया जाएगा। अध्यक्ष उपेंद्र यादव ने भी साफ कहा है कि जब तक मांगे नहीं मानी जाएंगी, तब भूख हड़ताल जारी रहेगा। प्रदर्शन में डॉ. आशीष त्रिपाठी, डॉ. डीपी सिंह, रागिनी, मनीष कुमार, डॉ. विश्वनाथ सिंह, इंद्रावती देवी, राजेंद्र रयादव, नीलम राय, लालमती, बबीता, सीमा, शीला पांडेय, राजकुमारी सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें