फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ के लिए दौड़ी एक और इंटरसिटी

Tue, 08 Nov 2016 09:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
मंगलवार से शुरू हुई गोरखपुर-बादशाहनगर इंटर‌सिटी एक्सप्रेस। - फोटो : Rajesh Kumar
विज्ञापन
रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने मंगलवार को रेल राज्यमंत्री राजेन गोहेन के साथ बढ़नी होकर लखनऊ जाने वाली बादशाहनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस का शुभारंभ नई दिल्ली से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये किया। उन्होंने रेलवे स्टेशन के कैब-वे विस्तार और द्वितीय प्रवेश द्वार का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि कोलकाता से ढाका के बीच 11 नवंबर से मैत्री एक्सप्रेस का संचालन होगा।
विज्ञापन


रेलमंत्री ने कहा कि यूपी और बिहार की घनी आबादी होने के कारण रेलवे पर यात्रियों का दबाव बढ़ रहा है। इसके लिए ढांचागत सुधार किया जा रहा है और समय-समय पर नई ट्रेनों को चलाया जा रहा है। रेल राज्य मंत्री राजेन गोहेन ने कहा कि बादशाहनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस पूर्वी उत्तर प्रदेश के रेल यात्रियों के काफी उपयोगी साबित होगी। उधर, रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में सदर सांसद महंत आदित्यनाथ व महाप्रबंधक राजीव मिश्र ने बादशाहनगर इंटरसिटी को हरी झंडी दिखाई।

सदर सांसद ने कहा कि पिछले ढाई साल में रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा में अभूतपूर्व सुधार हुआ है। स्टेशन का उत्तरी द्वार खुल जाने से इस शहर की आधी आबादी को सुविधा होगी, वहीं स्टेशन के मुख्य द्वार पर यात्रियों के भीड़ का दबाव कम होगा। महाप्रबंधक राजीव मिश्र ने कहा कि स्टेशन पर कई यात्री सुविधाएं शुरू की गई हैं। कुछ तो शीघ्र ही पूरी हो जाएंगी। कार्यक्रम का संचालन सीपीआरओ संजय यादव तथा धन्यवाद ज्ञापन लखनऊ डीआरएम आलोक सिंह ने किया। इस अवसर पर सांसद कमलेश पासवान, सांसद जगदंबिका पाल, एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी, मेयर सत्या पांडेय आदि मौजूद थीं। 
विज्ञापन

सुबह 4 बजे चलेगी इंटरसिटी (15069) गोरखपुर-बादशाहनगर वाया बढ़नी इंटरसिटी एक्सप्रेस गोरखपुर से 10 नवंबर से सुबह 4 बजे चलेगी और और 10.05 बजे बादशाहनगर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन बादशाहनगर से शाम 4.30 चलेगी और गोरखपुर रात 11.20 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन आनंदनगर, नौगढ़, शोहरतगढ़, बढ़नी, तुलसीपुर, बलरामपुर, गोंडा तथा बाराबंकी स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में साधारण श्रेणी के 05, चेयरकार श्रेणी के 04, वातानुकूलित चेयरकार का 01 तथा 02 एसएलआर. सहित कुल 12 कोच लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें