फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भटहट में बनेगा नया आईटीआई

Mon, 16 Oct 2017 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार की देश के सभी ब्लॉकों में सरकारी या प्राइवेट आईटीआई खोलने की योजना के तहत शासन ने भटहट के जंगल डुमरी नंबर एक में जिले का 10 वां सरकारी आईटीआई खोलने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए दो एकड़ जमीन भी चिन्हित कर ली गई है। वहीं डीपीआर तैयार करने की जिम्मेदारी यूपी प्रोजेक्ट कारपोरेशन को सौंप दी गई है। है। अगले साल तक इसका निर्माण शुरू होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


भटहट में नया आईटीआई खोलने के लिए दो एकड़ जमीन चिन्हित कर ली गई है। शासन की ओर से डीपीआर तैयार किया जा रहा है। अगले साल तक निर्माण शुरू होने की उम्मीद है।
सुनील श्रीवास्तव, प्रिंसिपल चरगांवा आईटीआई नोडल केंद्र

तीन आईटीआई में चल रहा काम, एक का लटका
जिले के सहजनवां, बांसगांव और चौरीचौरा में नए आईटीआई का निर्माण चल रहा है। इनमें बांसगांव और चौरीचौरा की पढ़ाई चरगांवा स्थित आईटीआई के नोडल केंद्र पर चल रही है। अगले साल तक कक्षाएं नए आईटीआई  में चलने की उम्मीद है। सहजनवां आईटीआई का काम भी अगले साल तक पूरा होने की उम्मीद हैं। वहीं आईटीआई बड़हलगंज का काम अरसे से ठप पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में पहले से नौ आईटीआई
राजकीय आईटीआई चरगांवा
राजकीय आईटीआई रेलवे कॉलोनी
राजकीय आईटीआई महिला विश्व बैंक, असुरन
राजकीय आईटीआई कैंपियरगंज
राजकीय आईटीआई खजनी
राजकीय आईटीआई चौरीचौरा
राजकीय आईटीआई बांसगांव
राजकीय आईटीआई बड़हलगंज
राजकीय आईटीआई सहजनवां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें