फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फारियादियों को तरजीह, योजनाओं में दिखेगी पारदर्शिता

Thu, 15 Sep 2016 07:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
कार्यभार ग्रहण करतीं नवागत जिलाधिकारी संध्या तिवारी। साथ में सीडीओ व अन्य। - फोटो : Rajesh Kumar
विज्ञापन
जिले की दूसरी महिला डीएम के तौर पर संध्या तिवारी ने बृहस्पतिवार को पदभार संभाल लिया। इसके पहले डिंपल वर्मा यहां की डीएम रह चुकी हैं। मूलत: बलिया निवासी संध्या 2002 बैच की आईएएस हैं। वह यहां 2005-06 में सीडीओ और उसके पहले सहजनवां व फरेंदा में एसडीएम भी रह चुकी हैं।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट स्थित ट्रेजरी में बृहस्पतिवार दोपहर प्रभारी डीएम व सीडीओ डॉ. मन्नान अख्तर से चार्ज लेने के बाद पत्रकारों से उन्होंने कहा कि गोरखपुर उनके लिए नया नहीं है। वह यहां की तहसीलों, पंचायतों समेत जिले की भौगोलिक परिस्थितियों से पहले से ही वाकिफ हैं। कहा कि शासन की योजनाओं को जिले के अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के साथ ही फरियादियों की समस्याओं को विशेष तरजीह देना उनकी प्राथमिकता होगी। जनता के लिए वह हमेशा उपलब्ध रहेंगी। सभी तरह की कल्याणकारी योजनाओं और कार्यों में पूरी पारदर्शिता बरतने के साथ ही विकास कार्यों में तेजी लाई जाएगी। इससे पहले वह विशेष सचिव प्राविधिक शिक्षा के पद पर तैनात थीं। वह हमीरपुर, सहारनपुर और मुरादाबाद की डीएम भी रह चुकी हैं।

बता दें कि पूर्व डीएम ओएन सिंह का बुधवार को तबादला होने के बाद शासन ने उन्हें यहां की जिम्मेदारी दी है। ओएन सिंह को विशेष सचिव प्राविधिक शिक्षा पद पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें