फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल की परियोजना को मिला 91 लाख

Thu, 07 Jul 2016 07:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
नदी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 बाढ़ से बचाव के लिए सिंचाई विभाग की तरफ से कई परियोजनाओं का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। जिले की 15 महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए लगभग 42 करोड़ की धनराशि भी शासन से स्वीकृत की गई। बावजूद इसके किसी परियोजना पर एक रुपये की धनराशि अभी तक रिलीज नहीं की गई। जबकि नेपाल की तीन परियोजनाओं के लिए मात्र 91 लाख रुपये अवमुक्त किए गए हैं। इससे बचाव के मामूली कार्य हो सकेंगे। यदि बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी तो कई स्थानों पर तटबंधों को बचाना मुश्किल होगा।   नेपाल में बने ए गैप और बी गैप के तटबंध गंडक नदी पर बाढ़ से बचाव के लिए बनाए गए हैं। यदि वहां पर तटबंध टूटेगा तो उसका असर सर्वाधिक भारत के गांवों पर पड़ेगा। महराजगंज और कुशीनगर जनपद सर्वाधिक प्रभावित होंगे। गंडक नदी पर बने तटबंध के रख रखाव की जिम्मेदारी भारत सरकार की होती है। उस पर कार्य कराने के लिए धन केंद्र सरकार की तरफ से दिया जाता है पर कार्य गंडक जोन के महराजगंज डिविजन से कराया जाता है। नेपाल के लिए कई परियोजनाओं का प्रस्ताव भेजा गया था पर तीन परियोजनाओं के लिए 91 लाख रुपये मिले हैं।
विज्ञापन
  इस धन से पुनरस्थापना का कार्य हो सकेगा। बांध के किनारे कटान स्थल पर स्पर , परकोपाइन का कार्य कराया जाएगा। जिन परियोजना के लिए धन मिला है उसमें से एक परियोजना पर 55 लाख, दूसरी पर 21 और तीसरी पर 15 लाख रुपये अवमुक्त किए गए हैं।

- जो धन मिला है, उससे इस समय कार्य नहीं कराया जाएगा क्योंकि बाढ़ का समय है और इस समय कार्य कराने से धन बर्बाद हो जाएगा। इस वजह से अब कोई भी काम बाढ़ के बाद ही कराया जाएगा। 91 लाख रुपये नेपाल की तीन परियोजनाओं के लिए मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरडी यादव, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें