फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय दूतावास की पहल पर फल सब्जी पर लगी रोक हटी

विज्ञापन
भारत नेपाल सीमा सोनौली भारत से नेपाल जाती माल वाहक ट्रक - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
भारतीय दूतावास की पहल पर फल-सब्जी पर लगी रोक हटी
विज्ञापन

नेपाल मंत्रिपरिषद की बैठक में हुआ निर्णय
अमर उजाला ब्यूरो
सोनौली (महराजगंज)। भारत सरकार और भारतीय दूतावास काठमांडू की पहल पर नेपाल सरकार की मंत्री परिषद की बैठक में भारत से आयात होने वाले फल और सब्जी पर जांच के नाम पर लगी रोक हटाने का निर्णय लिया गया। यानी अब पहले की तरह फल और सब्जी लदे भारतीय वाहन नेपाल में प्रवेश कर सकेंगे। इस मुद्दे को ‘अमर उजाला’ ने प्रमुखता से उठाया था। बाद में डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल ने भी इसे संसद में उठाया था।
नेपाल सरकार की मंत्री परिषद की बैठक में फल-सब्जियों की जांच के नाम पर लगी रोक को गलत बताया गया। इसके साथ ही नेपाल सरकार ने भारत-नेपाल सीमा के सभी भंसार कार्यालयों को लैब टेस्ट के बिना फल-सब्जी लदे भारतीय वाहन पास करने के संबंध में नया सर्कुलर जारी कर दिया है। इसमें भारत से आने वाले कच्ची खाद्य सामग्री, फल-फूल और सब्जी लदे वाहनों को तुरंत पास करने का निर्देश दिया गया है। भैरहवा कस्टम चीफ कमल भट्टराई ने बताया कि नेपाल सरकार की तरफ से सर्कुलर जारी होने की सूचना मिली है, लेकिन यह अभी उनके कार्यालय में नहीं पहुंचा है। पत्र मिलते ही पहले की तरह फल और सब्जी लदे भारतीय वाहनों का नेपाल में प्रवेश शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

नेपाल सरकार ने 21 जून को सभी भारतीय सीमाओं के अपने कस्टम कर्मचारियों को पत्र जारी कर भारत से आने वाले फल और सब्जी लदे वाहनों को रोकने संबंधी आदेश जारी किया था। पत्र में फल, सब्जी आदि खाद्य सामग्रियों में केमिकल और अन्य रसायनों के मिश्रण की शिकायत की गई थी।
विज्ञापन

इनसेट
व्यापारियों में खुशी की लहर
सोनौली। भारत से आयात होने वाले फल और सब्जी पर नेपाल में जांच के नाम पर लगी रोक हटाने का फल और सब्जी व्यापारियों ने स्वागत किया है। व्यापारी सन्नी गुप्ता, वकील खान, सेराज अहमद, शहजादे आदि ने कहा कि फल और सब्जी के लैब टेस्ट की वजह से सैकड़ों कारोबारियों की रकम डूबने के कगार पर थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें