फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केमिस्ट्री और फिजिक्स ने छकाया

Mon, 08 May 2017 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकलते अभ्यर्थी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
देश के सरकारी और गैर सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स में दाखिले के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी कम ऐंट्रेस टेस्ट (नीट) का आयोजन रविवार को पहली बार शहर के सात केंद्रों पर किया गया। परीक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के तीनों सेक्शन को मिलाकर कुल 180 प्रश्न पूछे गए थे। हर एक प्रश्न के लिए चार नंबर निर्धारित थे। वहीं गलत जवाब पर एक नंबर की निगेटिव मार्किंग रखी गई थी। परीक्षार्थियों को बायोलॉजी से जुड़े सवाल आसान लगे, जबकि फिजिक्स के न्यूमैरिकल्स और केमिस्ट्री ने उन्हें परेशान किया।
विज्ञापन


परीक्षार्थियों ने बताया कि फिजिक्स के न्यूमैरिकल को साल्व करने में काफी समय लग रहा था। इसलिए हर किसी ने ज्यादा ध्यान बॉयोलॉजी के सवालों को हल करने पर केंद्रित रखा। पेपर में केमिस्ट्री और फिजिक्स के 45-45 और बॉयोलाजी के 90 प्रश्न थे। परीक्षा के लिए रविवार सुबह से ही परीक्षार्थी शहर पहुंचने लगे थे। सुरक्षा और सतर्कता के लिहाज से हर केंद्र पर जैमर लगाया गया था और परीक्षार्थियों के लिए ड्रेस कोड लागू किया गया था।

आठ जून को रिजल्ट
नीट के रिजल्ट आठ जून को घोषित होंगे, फिर काउंसलिंग कराकर एमबीबीएस और बीडीएस की सीटें भरी जाएंगी। यूपी के सरकारी, गैर सरकारी मेडिकल कॉलेजों की सीटें भी नीट से भरी जाती हैं।
विज्ञापन

 
500 नंबर तक रह सकती है कट ऑफ
नीट की इस साल की मेरिट पिछले साल की अपेक्षा कम जा सकती है। पिछली बार 512 कट ऑफ गया था। इस बार 500 नंबर हासिल करने वाले परीक्षार्थियों को सरकारी कॉलेजों में दाखिला मिल सकता है। ‘अमर उजाला’ से बातचीत में एक्सपर्ट ने बताया कि इस बार की परीक्षा में 10 सवाल एनसीईआरटी के सिलेबस के बाहर से पूछे गए थे। वहीं बॉयोलॉजी में मेंढक से पूछे गए दो सवाल सिलेबस से बाहर के थे। उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा में उड़िया, गुजराती, हिंदी, बांग्ला समेत क्षेत्रीय भाषाओं में पूछे गए सवाल एक-दूसरे से इतर थे।

क्लास के बाहर उतारने पड़े जूते
नकल रोकने के लिए सभी छात्र और छात्राओं को चप्पल पहनकर आने की हिदायत दी गई थी। इसके बाद भी कई छात्र परीक्षा केंद्र पर जूते पहन कर पहुंच गए थे। ऐसे छात्रों को क्लास के बाहर जूते उतारकर परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया गया। छात्राओं को बालों में क्लिप, क्लचर या फिर हेयर बैंड न लगाकर आने की हिदायत दी गई थी, जिसका उन्होंने पालन किया।
विज्ञापन

बॉयोलॉजी लगा आसान
फिजिक्स, केमिस्ट्री की अपेक्षा बॉयोलॉजी के प्रश्न आसान थे। 90 में से 74 सवाल सही किए हैं।
- अंकित गुप्ता

केमिस्ट्री ने किया परेशान 
केमिस्ट्री के प्रश्नों ने परेशान किया, फिर भी पेपर अच्छा हुआ। सरकारी कॉलेज में दाखिला मिलने की उम्मीद है।
- नमन शर्मा

150 सवाल हल किए 
फिजिक्स के न्यूमैरिकल्स को हल करने में काफी परेशानी हुई। तीनों सेक्शन के 180 में से 150 सवाल हल किए हैं।
- अंजलि मद्वेशिया

माइनस मार्किंग का रखा ध्यान
फिजिक्स और केमिस्ट्री के कुछ प्रश्न टफ थे। इसलिए माइनस मार्किंग का ध्यान में रखकर सभी प्रश्न हल किए हैं।
- पूजा

टफ से केमिस्ट्री के इक्वेशन
केमिस्ट्री के इक्वेशन कठिन थे। इसे हल करने में काफी समय लगा। पूरे पेपर से 130 प्रश्नों को हल करने में सफलता मिली।
- कंचन यादव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें