फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीनाथापा एकेडमी 74 रनों से विजयी

Mon, 20 Mar 2017 07:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
क्रिकेट
विज्ञापन
 सेंट एंड्रयूज कॉलेज के ग्राउंड पर चल रही जिला क्रिकेट लीग के अंतर्गत सोमवार को खेले गए मैच में नीनाथापा एकेडमी ने एमबीसी नौतनवा को 74 रनों से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नीनाथापा की टीम ने 34 2 ओवरों में 194 रनों का स्कोर खड़ा किया। सूरज कुमार ने तूफानी 87 रनों की पारी खेली। उनके अलावा रोहित ने 37 और प्रभात ने 25 रन बनाए। एमबीसी नौतनवा की तरफ से सौरभ ने चार, पवन ने तीन और अनूप ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन

195 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नौतनवा की टीम की शुरुआत ही अच्छी नहीं रही। कुछ-कुछ देर के अंतराल पर विकेट गिरते गए और पूरी टीम 20.5 ओवरों में 120 रनों पर ही ढेर हो गई। नौतनवा की तरफ से रितेश सिंह ने 24, सौरभ ने 23, अनूप ने 22 और आकाश 13 ने रनों का अंशदान किया। नीनाथापा की तरफ से प्रभात ने पांच, प्रियांबक शुक्ला ने दो, मोहन, शशिकांत और अभिषेक ने एक-एक विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें