जेल में पांच मुस्लिम बंदियों ने भी रखा नवरात्र व्रत
गोरखपुर। मंडलीय जेल में 50 महिलाओं समेत कुल 850 बंदियों ने नवरात्र व्रत रखा है। व्रतियों में पांच मुस्लिम बंदी नसीरूद्दीन, अख्तर, याकूब, राजू खान और इस्माईल भी हैं। जेल प्रशासन व्रत रहने वाले सभी बंदियों को फलाहार मुहैया करा रहा है।
गोरखपुर मंडलीय कारागार में वर्तमान में 90 महिलाओं समेत कुल 2250 बंदी हैं। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ रामधनी ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी नवरात्र को लेकर बंदियों में खासा उत्साह है। बताया कि यहां मुस्लिम बंदी भी व्रत रहते हैं। इस बार पांच मुस्लिम बंदी व्रत हैं। यहां हिंदू और मुस्लिम दोनों मिलकर नवरात्र मनाते हैं।