फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी की सभी सीटों पर जीतेगा सपा-बसपा गठबंधन : नरेश उत्तम

Fri, 01 Mar 2019 04:14 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
खलीलाबाद में सपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने शुक्रवार को खलीलाबाद में अपने स्वागत के दौरान प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर सपा-बसपा गठबंधन की जीत का दावा किया। प्रदेश अध्य्क्ष लखनऊ जाते वक्त कुछ देर खलीलाबाद में रुके थे।

विज्ञापन


गठबंधन को अखिलेश यादव के राजनैतिक कौशल की देन बताते हुए नरेश उत्तम ने कहा कि यूपी में अराजकता का माहौल है। लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। सरकार नई योजनाओं की जगह नाम बदलने में लगी है। भाजपा नेता थाना चला रहे हैं और खनन माफियाओं को सत्ताधारी दल के लोग ही खुला संरक्षण दे रहे हैं।

सपा और बसपा कार्यकर्ता एकजुट होकर यूपी से भाजपा को साफ कर देंगे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गौहर अली, पूर्व जिला अध्यक्ष लोरिक यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव, रमेश यादव, राम दरश यादव, अवधेश यादव, श्याम जी विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें