फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘नैनो’ के दावेदारी का आज उठेगा पर्दा

Fri, 24 Jun 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
Tata nano
विज्ञापन
परिवहन विभाग में ‘नैनो’ कार के दो दावेदारों के मामले में शुक्रवार को पर्दा उठ जाएगा। हालांकि अब तक की जांच में तस्वीर एकदम साफ हो गई है। शिकायतकर्ता के अलावा दूसरे दावेदार ने नोटिस का जवाब नहीं दिया है। वहीं पूरे खेल में तीसरे व्यक्ति के पिता का नाम तो जांच में सहीं मिला लेकिन वाहन स्वामी का नाम गलत है। शुक्रवार को गाड़ी शिकायतकर्ता के नाम पर दर्ज कर दी जाएगी।
विज्ञापन



शाहपुर क्षेत्र के बशारतपुर निवासी दीनानाथ सिंह के पुत्र मनोज कुमार सिंह ने अपनी नैनो कार बेच दी थी। उसका ट्रांसफर कराने नौ जून को आरटीओ पहुंचे तो पता चला कि गाड़ी उनके नाम पर नहीं है और गाड़ी दो बार बेची जा चुकी है। मनोज का आरोप था कि 19 जनवरी 2012 को गाड़ी का रजिस्ट्रेशन आरटीओ में हुआ था। गाड़ी का नंबर यूपी 53 एवाई 7028 मिला था। मनोज का दावा है कि उनकी नैनो कार उन्हीं के पास है। शिकायत पर मामले की जांच में पता चला कि कार उनके नाम पर दर्ज ही नहीं है।

वर्तमान समय में इस नंबर की गाड़ी आरटीओ कैंपस निवासी चंद्रमौली मणि के पुत्र राम प्रवेश मणि के नाम पर दर्ज है। ‘अमर उजाला’ की पड़ताल में मामला सामने आया था कि 11 अक्टूबर 2013 को गाड़ी कैंट क्षेत्र के नहर रोड मोहद्दीपुर निवासी रामाशंकर सिंह के पुत्र अशोक सिंह के नाम पर ट्रांसफर हुई थी। इसके बाद 11 जुलाई 2014 को गाड़ी आरटीओ कैंपस राम प्रवेश मणि के नाम पर ट्रांसफर हुई। मामले में आरटीओ विभाग ने तीनों को नोटिस जारी किया। नोटिस मिलने के बाद मनोज ने गाड़ी के सभी सबूत पेश किए लेकिन दूसरे दावेदार चंद्र मौली मणि ने कोई भी जवाब नहीं दिया है। वहीं तीसरे व्यक्ति के पिता का नाम तो सही मिला लेकिन वाहन स्वामी का नाम गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन



शिकायतकर्ता के अलावा अभी अन्य किसी ने नोटिस का जवाब नहीं दिया है। जवाब देने के लिए शुक्रवार तक का वक्त दिया गया है। निर्णय शुक्रवार को लिया जाएगा।
-तारकेश्वर मल्ल, आरआई
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें