फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण करने वालों की अब खैर नहीं

Sun, 26 Mar 2017 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
नगर निगम कई दिनों से अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अभियान चला रहा है। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
नगर निगम ने अतिक्रमण फैलाने वालों से अब सख्ती से निपटना शुरू कर दिया है। भविष्य में निगम किसी भी सूरत में सड़क के किनारेे पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं करेगा। नगर निगम की ओर से पहले जब अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाए जाते थे, तो मौके से लोग अतिक्रमण हटा लेते थे, लेकिन कुछ दिन बीतने के बाद फिर अतिक्रमण कर लेेते थे। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के गोरखपुर शहर से होने के कारण अब निगम किसी प्रकार की गुस्ताखी नहीं करना चाहता है इसलिए भविष्य में किसी को अतिक्रमण करने की अनुमति नहीं देगा।
विज्ञापन


नगर आयुक्त बद्रीनाथ सिंह के नेतृत्व में चार दिन से शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के गोरखपुर आने के मद्देनजर किया गया, लेकिन भविष्य में अतिक्रमण न हो ऐसी व्यवस्था लागू करेगा। शहर में कई जगह पर लोगों की ओर से गुमटी, दुकानें, ठेले, बांस और तंबू से अतिक्रमण कर व्यवसाय कर रहे हैं। इसके साथ ही नर्सिंग होम, अस्पताल के लोग भी अतिक्रमण किए हुए हैं। इससे वाहनों की पार्किंग में दिक्कतें होती हैं। नगर निगम के कर अधिकारी रबीश चंद्र ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी है। शहर के मुख्यमंत्री होने के कारण अतिक्रमण न हो, इसके लिए अभियान चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें