फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीट लेने से निकले युवक की नुकीला हथियार घोंपकर हत्या

विज्ञापन
खजनी में मरे हुए युवक की फाइल फोटो
विज्ञापन
मीट लेने निकले युवक की नुकीला हथियार घोंपकर हत्या
विज्ञापन

खजनी (गोरखपुर)। इलाके के जमुरा नाले के पास नुकीले हथियार से युवक की हत्या कर फेंका गया शव मिला। युवक शनिवार को अपने दोस्त सन्नी के साथ मीट लेने के लिए घर से निकला था। वापस न लौटने पर परिवार वाले उसकी तलाश में थे, इसी बीच रविवार सुबह उसका शव मिलने की सूचना मिली।
पुलिस ने मृतक की पत्नी कुसुम की तहरीर पर दोस्त सन्नी के खिलाफ हत्या और शव छिपाने की धारा में केस दर्ज किया है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगी है। हत्या की वजह एक औरत से दोनों की नजदीकी बताई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक खुटहना गांव के वीरेंद्र बेलदार उर्फ बिंदू (38) ऑटो चलाते थे। इसी दौरान उसकी दोस्ती सन्नी से हो गई। सन्नी का घर पर आना जाना हो गया। वीरेंद्र ने कुछ समय पहले ही ऑटो फाइनेंस कराया था। इस बीच किस्त ना भर पाने पर फाइनेंस कंपनी वालों ने ऑटो जब्त कर लिया। इसके बाद से वह रोजगार की तलाश में परेशान था।
सन्नी ने उसे नौकरी का भरोसा दिलाया और उससे नजदीकी बढ़ा ली। शनिवार शाम सन्नी उसके घर पर आया और मीट लेने के लिए वीरेंद्र को साथ लेकर चला गया। देर रात उसके घर नहीं लौटने पर घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की। इधर, सन्नी मृतक के घर पर आकर सो गया और बताया कि वीरेंद्र उसे जानकारी दिए बगैर चौराहे से किसी काम से चला गया था।
विज्ञापन

रविवार सुबह एक राहगीर ने पुलिस को नाले किनारे शव पाए जाने की सूचना दी। पुलिस ने जेब में मिले पहचान पत्र के आधार पर शिनाख्त कर उसके घरवालों को सूचना दी। पत्नी ने उसकी शिनाख्त कर ली। पत्नी और रिश्तेदार घर पहुंचे तो सन्नी फरार था। पुलिस ने सन्नी पर केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। बिंदू के दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं बड़ा बेटा गोलू 12 साल का है। उसके अलावा धीरज, खुशबू, सपना, खुशी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें