फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को शौचालय में जलाकर नदी में फेंका था शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी को शौचालय में जलाकर नदी में फेंका था शव
विज्ञापन

झंगहा। इलाके के कोना सोनबरसा गांव में अनैतिक संबंधों का विरोध करने पर युवक ने अपनी पत्नी को शौचालय में जिंदा जलाकर मार डाला था और शव को नदी में फेंक दिया था। पत्नी के घरवालों को गुमराह करने के लिए खुद ही 4 मार्च 2019 को गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी पति उमेश मौर्य को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया है। मजिस्ट्रेट के सामने दिए बयान में उमेश ने कबूला है कि पत्नी गौरी को शिवरात्रि के दिन उसने पीटा था और जब वह बेहोश हो गई तब शौचालय में बंद करके जिंदा जला दिया था।
विज्ञापन

झंगहा थानेदार जगत नारायण सिंह ने बताया कि पुलिस को गुमराह करने के लिए उमेश ने पत्नी गौरी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद भी गौरी नहीं मिली तो पुलिस को शक हुआ। इसी बीच उसके ससुराल से तहरीर मिली तो आरोपी उमेश मौर्य के खिलाफ केस दर्ज कर उसे बृहस्पतिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया। बड़ी बात यह है कि पहले उमेश ने पत्नी की हत्या करके शव को दफनाने की बात कही थी। इसके बाद डीएम को सूचना दी गई। डीएम द्वारा तहसीलदार को मजिस्ट्रेट नियुक्त कर शव की बरामदगी को लेकर पूछताछ की गई तो उसने हत्या कर शव को जलाकर नदी में फेंकने की बात कबूल कर ली। पुलिस ने उसके खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें