फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद हरीश द्विवेदी बोले- मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा, विरोधियों रच रहे साजिश

Tue, 08 Jan 2019 01:20 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती
विज्ञापन
बीजेपी सांसद हरीश द्विवेदी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि कुछ विरोधी लोग इलेक्ट्रानिक मीडिया कर्मियों से मिलकर मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहे हैं। उन्हें बस्ती का विकास रास नहीं आ रहा है।

विज्ञापन


पांच जनवरी को जिला पंचायत सभागार में नेशनल यूथ एसोसिएशन की ओर से युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें एक युवा के प्रश्न पर सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा था कि कुछ सांसदों ने अपने रहन-सहन को इस कदर ऊंचाई पर पहुंचा दिया है, जिससे उनका खर्च बढ़ गया है। क्षेत्र के लिए वेतन कम पड़ जाता है। हालांकि, ऐसे सांसदों की संख्या कम ही है। वे अपने रहन-सहन के लिए अन्य स्रोतों से व्यवस्था करते हैं।

सांसद ने सोमवार को विभिन्न चैनलों पर चल रहीं खबरों को प्रायोजित करार देते हुए कहा कि इलेक्ट्रानिक मीडिया के कुछ पत्रकार समाज में भ्रामक खबर फैला रहे हैं। चैनलों पर चल रहीं खबर में हमारे बयान को पूरा नहीं दिखाया गया है। कुछ विरोधियों को बस्ती का विकास रास नहीं आ रहा है। वे हमारी सक्रियता से परेशान हैं। उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए वे कुछ इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकारों से मिलकर हमारी छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसी भ्रामक खबरों से लोगों को गुमराह कर रहे हैं। जनता इस बात को भली-भांति जान रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें