फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में सोई बेटी से छेड़खानी, पिता गिरफ्तार

Thu, 03 Oct 2019 06:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
बच्ची से दुष्कर्म(डेमो) - फोटो : Social media
विज्ञापन
 गगहा इलाके के एक गांव में ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों को तार-तार कर दिया। एक पिता ने अपनी बेटी को ही हवस का शिकार बनाने की कोशिश की। मंगलवार की रात 9 साल की बेटी के साथ उसने अश्लील हरकत की। बेटी के शोर मचाने पर मां जग गई और फिर पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। सूचना पर आई पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मां की तहरीर पर पिता पर छेड़खानी, पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


थाने में दर्ज केस के मुताबिक बेटी रात में कमरे में सोई थी। इसी दौरान पिता मां के पास से उठकर उसके पास चला गया और अश्लील हरकत करने लगा। बेटी की आंख खुली तो पिता को देखकर वह भी हैरान हो गई और शोर मचाने लगी। उसके शोर मचाने पर मां की नींद खुल गई और वह दौड़कर आई। बेटी ने जैसे ही आपबीती बताई, मां ने तुरंत ही पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक पिता नशे में था, उसके खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया है, जहां से उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें