फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहाना अंदाज में निकला मोहर्रम का शाही जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाना अंदाज में निकला मोहर्रम का शाही जुलूस
विज्ञापन

गोरखपुर। कर्बला में खेमा लगाकरी यदीदियों से मुकाबला कर रहे हजरत हुसैन अलै. और उनके 72 जांनिसारों की याद में बृहस्पतिवार को इमामबाड़ा इस्टेट से पांचवी मोहर्रम का शाही जुलूस निकला। सज्जादानशीन अदनान फर्रुख अली शाह की अगुवाई में साहबजादों आतिफ अली शाह, अयान शाह के साथ शाहाना अंदाज में इमामबाड़ा इस्टेट से निकलकर जुलूस परंपरागत रास्तों से गुजरा। अंजुमन इस्लामियां मदरसे के पास तबीयत बिगड़ने पर मियां साहब जुलूस की बागडोर दोनों साहबजादों को सौंप इमामबाड़ा इस्टेट रवाना हो गए।
शाही जुलूस सुबह साढ़े नौ बजे इमामबाड़ा इस्टेट के पश्चिमी फाटक से निकला। सफेद वर्दी में बल्लम और हथियार लिए शाही पैदल और 16 घुड़सवारों के साथ बैंड पर मातमी धुनों के बीच जुलूस हजरत कमाल शहीद की दरगाह पहुंचा। यहां हाजिरी और फातिहा पेश करने के बाद बक्शीपुर की ओर रवाना हुआ। बक्शीपुर चौराहे पर भानूप्रकाश मिश्रा ने समर्थकों के साथ जुलूस का स्वागत कर मियां साहब के हाथ सफेद कबूतर और गुब्बारे उड़वाए। जुलूस जैसे जैसे आगे बढ़ा कारवां में लोग जुड़ते गए। चरणलाल चौक पर सैयद इरशाद, शकील शाही, विजय कुमार श्रीवास्तव, कैश अख्तर आदि ने फूल माला के साथ इस्तेकबाल किया। जुलूस बेनीगंज होते हुए जाफरा बाजार पहुंचा। यहां डॉ. सुधाकर पांडेय, बंटी जायसवाल, नूरुल हसन ने मियां साहब को माला पहना कर स्वागत किया इसके बाद जुलूस कर्बला पहुंचा। यहां आराम करने के बाद मियां साहब ने दरगाह पर हाजिरी दी और नज्र पेश की।
विज्ञापन

इसके बाद जुलूस दोबारा शुरू हुआ। घासीकटरा चौराहे से मिर्जापुर चौराहा, साहबगंज, खूनीपुर पहुंचा। यहां अंजुमन इस्लामिया मदरसे के पास मियां साहब की तबीयत नासाज हो गई। कोतवाली के पास आपने जुलूस की कमान फरजंद आतिफ अली शाह और अयान शाह को सौंपी और इमामबाड़ा इस्टेट रवाना हो गए। दोनों साहबजादों की अगुवाई में जुलूस मान चौराहा होते हुए इमामबाड़ा इस्टेट के दक्षिण फाटक से दाखिल हुआ। जुलूस की समाप्ति पर मियां साहब की ओर से जुलूस में शामिल लोगों, पुलिस और प्रशासन का शुक्रिया अदा किया गया।
---
हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जगह-जगह किया स्वागत
इमामबाड़ा इस्टेट से निकले शाही जुलूस का हिंदू-मुस्लिम समाज के लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। कौमी एकता कमेटी की ओर से खूनीपुर चौक पर अशफाक हुसैन मेकरानी, चेंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष संजय सिंघानिया, जटाशंकर गुरुद्वारे के अध्यक्ष जसपाल सिंह, अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज मुकीम सिद्दीकी, लड्डन खां, अचितन्य लहिड़ी, मिन्नत उल्लाह, असरार आलम आदि ने स्वागत किया। इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी के सैयद इरशाद अहमद, आफताब अहमद के अलावा राकेश यादव ने स्वागत किया। बख्शीपुर चौराहे पर सपा नेता आफताब अहमद, शमीम अहमद, इरशाद हुसैन, विनोद यादव, उदय सिंह, दानिश अली, बिरजू कुमार गुप्ता, अनूप यादव, शुभम यादव, मो. शहजाद, इम्तियाज अहमद आदि ने स्वागत किया। राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के अलावा व्यापारियों ने भी जगह-जगह फूल बरसा कर, शबील लगाकर, पानी, चाय, शर्बत से जुलूस की खिदमत की।
--
मियां साहब के दीदार की अकीदतमंदों में रही होड़
सफेद लिबास में हमराहियों के साथ चल रहे मियां साहब का दीदार करने को भीड़ बेताब दिखी। शाही जुलूस देखने बड़ी संख्या में महिलाएं भी पहुंचीं थीं। बक्शीपुर से लेकर अलीनगर, चरणलाल चौक से जाफरा बाजार और घासी कटरा चौराहे से साहबगंज चौराहे तक छतों पर महिलाओं का हुजूम था । उन्होंने छतों से फूल बरसाकर मियां साहब का स्वागत किया।
विज्ञापन

--
चप्पे चप्पे पर रही पुलिस की सुरक्षा
जुलूस के साथ-साथ एसओजी के जवान सादे कपड़ों में चल रहे थे। जुलूस मार्ग में पड़ने वाले प्रमुख चौराहों पर पुलिस के जवानों को लगाया गया था। अधिकारी लगातार गश्त कर रहे थे। जुलूस की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही थी।
--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें