फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएमएमयूटी : 31 मेडल से नवाजे जाएंगे मेधावी

विज्ञापन
विज्ञापन
एमएमएमयूटी : 31 मेडल से नवाजे जाएंगे मेधावी
विज्ञापन

गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) के चौथे दीक्षांत समारोह की तैयारियां आखिरी चरण में पहुंच गईं हैं। 22 अगस्त को आयोजित समारोह की अध्यक्षता कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल करेंगी, मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे। समारोह में 19 मेधावियों को 31 मेडल से नवाजा जाएगा। वहीं, 960 उपाधियां प्रदान की जाएंगी।
विज्ञापन

जनसंपर्क अधिकारी डॉ. अभिजीत मिश्रा ने बताया कि दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति सत्र 2018-19 में बीटेक, एमटेक, एमबीए, एमसीए एवं पीएचडी परीक्षाओं में उत्तीर्ण लगभग 1000 विद्यार्थियों को दीक्षोपदेश और उपाधि देंगी। पहली बार स्थापना दिवस पर दिए जाने वाले 15 स्पांसर मेडल में से 12 मेडल दीक्षांत समारोह में दिए जाएंगे। समारोह में इंफोसिस के संस्थापक पद्मविभूषण एनआर नारायणमूर्ति को मानद उपाधि भी दी जाएगी। विद्यार्थी दुपट्टा और पगड़ी पहनेंगे जबकि विद्वत परिषद के सदस्य सफेद सदरी धारण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें