मदन माेहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय।
- फोटो : Amar Ujala
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) के विद्यार्थी अब पोलैंड की वार्षा मैनेजमेंट यूनिवर्सिटी की मदद से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स में इस्तेमाल की जाने वाली तकनीकी सीखेंगे। दोनों विश्वविद्यालयों के बीच करार के लिए प्रस्ताव तैयार हो गया है। शासन से स्वीकृति मिलते ही दोनों ही संस्थानों के प्रमुख इस पर हस्ताक्षर करेंगे।
कुलपति प्रो. एसएन सिंह ने बताया कि रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में पोलैंड बेहतरीन काम कर रहा है। अब उनकी मदद से मालवीयंस इन क्षेत्रों में दक्षता हासिल करेंगे। इसका उद्देश्य विश्वविद्यालय के साथ क्षेत्र और देश का विकास होगा।
करार में ये चीजें होंगी शामिल
दोनों संस्थानों के पांच-पांच छात्रों और शिक्षकों दल एक दूसरे के संस्थानों में जाकर पढ़ाई कर सकेंगे। इसके अलावा संयुक्त शोध, संयुक्त सेमिनार और शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन होगा।
इनके साथ एमएमएमयूटी का करार
इटली, जापान की राईक्यूस यूनिवर्सिटी, बैंकाक का एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, लखनऊ, सरदार बल्लभ भाई पटेल नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, सूरत, मोती लाल नेहरू विश्वविद्यालय, इलाहाबाद, बायो एक्सिस डीएनए इंस्टीट्यूट, हैदराबाद