फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन ग्रुप डांस तो दूसरे दिन खेली जाएगी फूलों की होली

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले दिन ग्रुप डांस तो दूसरे दिन खेली जाएगी फूलों की होली
विज्ञापन

गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) के छठवें स्थापना दिवस पर एक दिसंबर को विद्यार्थी जमकर धमाल मचाएंगे। पहले दिन सांस्कृतिक संध्या में कवि सम्मेलन में जहां विद्यार्थी अपनी रचनाएं सुनाएंगे और सोलो व ग्रुप डांस करेंगे तो वहीं दूसरे दिन शाम को फूलों की होली खेली जाएगी। इसके लिए मथुरा की रासलीला ग्रुप को बुलाया गया है। समारोह के उद्घाटन सत्र में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ विश्वेश्वरैया प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय बेलगाम (कर्नाटक) के पूर्व कुलपति प्रो. एचपी खिंचा करेंगे।
विज्ञापन

यह जानकारी एमएमएमयूटी के कुलपति प्रो एसएन सिंह ने दी। वे कुलपति सभागार में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कुलपति ने बताया कि उद्घाटन सत्र सुबह 11 बजे से आर्यभट्ट हाल में आयोजित किया गया है। विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा राधा चौहान, नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल मौजूद रहेंगे। वहीं अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में इएनईए, इटली के डॉ. विनोद कुमार शर्मा तथा डोनेटेला वारिसानो शामिल होंगी। समारोह में यूनिवर्सिटी की साल भर की गतिविधियां साझा की जाएगी। समारोह को सफलतापूर्वक कराने के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां बांट दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें