फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटेक  में गोरखपुर के केसरीनाथ ने किया टॉप 

Sun, 28 May 2017 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्व‌विद्यालय। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) की बीटेक प्रवेश परीक्षा में गोरखपुर के केसरीनाथ टॉपर बने। दूसरे स्थान पर गोरखपुर के ही शिवांश त्रिपाठी रहे। वहीं, तीसरा स्थान वाराणसी के आयुष ने हासिल किया। शनिवार को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एसएन सिंह ने स्वर्ण जयंती सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में विश्वविद्यालय के विभिन्न कोर्सों में एडमिशन के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा के परिणाम की घोषणा की।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एमबीए की प्रवेश परीक्षा में इलाहाबाद के विवेक पटेल को पहला, देवरिया के आशुतोष कुमार गुप्ता को दूसरा और वाराणसी के हिमांशु गुप्ता को तीसरा स्थान मिला। एमसीए में कानपुर की वंदना मिश्रा को पहला, लखनऊ की पूर्वी माल्या को दूसरा और हमीरपुर के अभिषेक गुप्ता को तीसरा स्थान मिला है। वहीं, बीटेक लेटरल इंट्री में कुशीनगर के शोएब को पहला, अंबेडकर नगर के गौरव कुमार मौर्या को दूसरा और गोरखपुर की माधुरी को तीसरा स्थान मिला है।

कुलपति प्रो. एसएन सिंह ने बताया कि परीक्षा परिणाम घोषित करने के लिए सात जून की तिथि निर्धारित की गई थी, लेकिन समय पर मूल्यांकन खत्म होने के बाद प्रवेश परीक्षा के दस दिन बाद ही परिणाम घोषित कर दिया गया है। काउंसिलिंग की प्रक्रिया 21 जून से शुरू होगी। एक सप्ताह के अंदर विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यूनिवर्सिटी की प्रवेश परीक्षा का आयोजन दो चरणों में आयोजित किया गया था। 17 जून को हुई पहले चरण की प्रवेश परीक्षा में बीटेक, एमबीए, एमसीए, बीटेक लेटरल इंट्री की परीक्षाएं प्रदेश के 33 सेंटरों पर हुई थीं, जिसमें करीब 22 हजार विद्यार्थी में शामिल हुए थे। परीक्षा का आयोजन आगरा, मेरठ, नोएडा, बरेली, झांसी, कानपुर, वाराणसी, इलाहाबाद, गोरखपुर में किया गया था। प्रेसवार्ता के दौरान प्रवेश प्रकोष्ठ समन्वयक डॉ. सुनील कुमार श्रीवास्तव, उप समन्वयक डॉ. यूसी जायसवाल, उप समन्वयक डॉ. दिवाकर यादव, कुलसचिव एसएन चौधरी और डॉ. गोविंद पांडेय मौजूद थे। 
विज्ञापन


आज एमटेक और पीएचडी के लिए प्रवेश परीक्षा
दूसरे चरण की प्रवेश परीक्षा 28 मई को होगी। इसमें एमटेक की 12 ब्रांचों की 216 सीटों और पीएचडी की 13 सीटों में प्रवेश के लिए विद्यार्थी अपनी किस्मत आजमाएंगे। परीक्षा के लिए एक मात्र केंद्र लखनऊ के कैंबल रोड स्थित एक्सोन मांटेसरी, इंटर कॉलेज को सेंटर बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें