फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के पास सो रही नाबालिक का अपहरण कर दुष्कर्म, मेडिकल कालेज रेफर

Wed, 15 May 2019 05:01 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.com
विज्ञापन

कलवारी क्षेत्र की एक  तीन साल की बालिका को अगवा कर दुष्कर्म करने का सनसनीखेज वाकया सामने आया है। परिवार वालों के अनुसार मंगलवार रात बालिका मां के साथ बिस्तर पर सोई थी। रात करीब 3:00 बजे अचानक आंख खुली तो बेटी बिस्तर पर न देख इधर-उधर ढूंढने लगी। 

विज्ञापन

 
कोई सुराग न लगने पर परिवार के लोग थाने पहुंचे। पूछताछ में पडोसी गांव के एक व्यक्ति पर लोगों ने शक जताया। जिसके आधार पर पुलिस ने पड़ोसी गांव के एक शख्स को दबोच लिया। पहले तो उसने खुद से पल्ला झाड़ लिया लेकिन सख्ती बरतने पर वह सारी कहानी उगल दिया।

उसी की निशानदेही पर बुधवार की सुबह करीब 9.30 बजे पीड़िता के घर से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर बाग में एक पेड़ के नीचे से मासूम को बरामद किया गया। उसके नाक और मुंह से खून निकल रहा था, शरीर पीला पड़ा गया है। पुलिस उसे लेकर सबसे पहले महिला अस्पताल गई।
विज्ञापन


हालात गंभीर देख पीड़िता को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष जयप्रकाश दुबे ने बताया कि अभी परिवार के लोग बालिका के साथ गए हैं,इसलिए तहरीर नहीं मिली है। उनके आते ही रेप, अपहरण, पाक्सो आदि सुसंगत धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की जाएगी। एसओ के अनुसार मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें